IND vs NZ, 1st ODI Highlights: न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 7 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में कीवी टीम की जीत के हीरो रहे 145 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले टॉम लाथम जिन्होंने कप्तान केन विलियमसन के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 221 रनों की साझेदारी की। भारत ने पहले खेलते हुए 306 रन बनाए थे जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में ही महज 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।