1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ 3rd T20: अपनी Dream 11 टीम में इन खिलाड़ियों को करे शामिल, इस प्लेयर को बनाए कप्तान

IND vs NZ 3rd T20: अपनी Dream 11 टीम में इन खिलाड़ियों को करे शामिल, इस प्लेयर को बनाए कप्तान

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jan 31, 2023 02:53 pm IST,  Updated : Jan 31, 2023 02:53 pm IST

IND vs NZ 3rd T20I Dream 11 Prediction: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मैच बुधवार को अहमदाबाद में खेलना है।

IND vs NZ 3rd T20I Dream 11 Prediction- India TV Hindi
IND vs NZ 3rd T20I Dream 11 Prediction Image Source : PTI

IND vs NZ 3rd T20I Dream 11 Prediction: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड और दूसरे में भारत को मिली जीत के बाद दोनों टीमों के 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज अपने नाम करने के लिए भारत को किसी भी कीमत पर यह मैच जीतना होगा। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान टॉप ऑर्डर को मजबूत करने के लिए कुछ बदलाव कर सकते हैं। टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या की कप्तान में एक भी मैच नहीं हारा है। ऐसे में अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखने के लिए हार्दिक इस मैच में कोई गलती नहीं करना चाहेंगे। भारत को इस मैच से पिछली गलतियों को सुधार करने की जरूरत है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि पिछले दो मैचों के मुकाबले इस मैच में पिच अच्छी होगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच रविवार, शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में अगर आप इस मैच के लिए फैंटेसी टीम बनाना चाह रहे हैं तो आइए मैच से पहले उन खिलाड़ियों की लिस्ट पर एक नजर डालें जिन्हें आप अपनी टीम में शामिल कर एक परफेक्ट ड्रीम 11 बना सकते हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच की Dream 11

  • विकेटकीपर - डेवोन कॉनवे
  • बल्लेबाज - पृथवी शॉ, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, फिन एलन
  • ऑलराउंडर - मिचेल सैंटनर, वॉशिंगटन सुंदर, माइकल ब्रेसवेल
  • गेंदबाज - शिवम मावी, लॉकी फर्ग्यूसन, कुलदीप यादव

कप्तान - सूर्यकुमार यादव

उपकप्तान - वॉशिंगटन सुंदर

अगर आप फैंटसी गेम खेलने के शौकीन हैं और भारत बनाम न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 मैच में एक परफेक्ट फैंटसी इलेवन बनाना चाहते हैं तो यह टीम आपके लिए अच्छा कर सकती है। इस टीम में आप को सूर्यकुमार यादव को कप्तान और वॉशिंगटन सुंदर को उपकप्तान बना सकते हैं। ये दो खिलाड़ी पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में है। वॉशिंगटन सुंदर ने तो पहले टी20 मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। वहीं टी20 में सूर्या गजब के फॉर्म में हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल करना न भूलें।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ और मुकेश कुमार।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जैकब टफी, लॉकी फर्ग्युसन, बेंजामिन लिस्टर, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स्, माइकल रिपन, हेनरी शिप्ले, ईश सोढी, ब्लेयर टिकनर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल