IND vs NZ 3rd Test Day 2: बाएं हाथ के स्पिनर अजाज पटेल ने पांच विकेट लिए जिससे न्यूजीलैंड तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत को पहली पारी में 263 रन पर रोकने में सफल रहा। भारत की तरफ से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 90 रन बनाए जबकि ऋषभ पंत ने 60 रन की तूफानी पारी खेली। भारत ने सुबह चार विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया और इन दोनों के प्रयासों से पहली पारी में 28 रन की बढ़त हासिल की थी। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 171 रनों के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद उनके पास कुल 143 रनों की बढ़त थी। ऐसे में अब तीसरे दिन इस मैच के परिणाम के आने की पूरी उम्मीद की जा सकती है।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IND vs NZ, 3rd Test Day 2: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुंबई टेस्ट, तीसरे दिन परिणाम आने की पूरी उम्मीद
IND vs NZ, 3rd Test Day 2: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुंबई टेस्ट, तीसरे दिन परिणाम आने की पूरी उम्मीद
IND vs NZ, 3rd Test: मुंबई टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होन पर न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसन पर 171 रन बना लिए थे, जिसमें उनके पास अब 143 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है।
IND vs NZ 3rd Test Live
-
5:08 PM (IST) Nov 02, 2024
दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले के दूसरे दिन का खेल अब खत्म हो गया है, जिसमें कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए थे। वहीं कीवी टीम के पास अब 143 रनों की बढ़त है।
-
5:01 PM (IST) Nov 02, 2024
कीवी टीम ने गंवाया 9वां विकेट
न्यूजीलैंड की टीम ने मुंबई टेस्ट मैच की अपनी दूसरी पारी में 171 के स्कोर पर अपना 9वां विकेट गंवा दिया है, जिसमें उनके पास अब 143 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है।
-
4:37 PM (IST) Nov 02, 2024
न्यूजीलैंड ने गंवाया 8वां विकेट
न्यूजीलैंड की टीम ने मुंबई टेस्ट मैच में अपनी दूसरी पारी में 150 के स्कोर पर 8वां विकेट गंवा दिया है, वहीं उनके पास कुल बढ़त 122 रनों की है।
-
4:37 PM (IST) Nov 02, 2024
न्यूजीलैंड ने गंवाया 8वां विकेट
न्यूजीलैंड की टीम ने मुंबई टेस्ट मैच में अपनी दूसरी पारी में 150 के स्कोर पर 8वां विकेट गंवा दिया है, वहीं उनके पास कुल बढ़त 122 रनों की है।
-
4:18 PM (IST) Nov 02, 2024
न्यूजीलैंड ने गंवाए 6 विकेट
भारत के खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम 131 रनों के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। ग्लेन फिलिप्स को अश्विन ने अपनी शानदार गेंद पर बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। कीवी टीम के पास अब कुल बढ़त 103 रनों की हो गई है।
-
3:49 PM (IST) Nov 02, 2024
डेरिल मिचेल आउट
डेरिल मिचेल इस मुकाबले में काफी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। उन्हें रवींद्र जडेजा ने आउट किया। डेरिल मिचेल ने इस मुकाबले में 21 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड का स्कोर 94/4
-
3:02 PM (IST) Nov 02, 2024
50 रन पूरे
न्यूजीलैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 50 रनों का स्कोर पार कर लिया है। विल यंग और डेरिल मिचेल पारी को संभालने में लगे हैं।
-
2:50 PM (IST) Nov 02, 2024
तीसरा झटका
रचिन रवींद्र आते ही पवेलियन लौट गए हैं। अश्विन की गेंद पर रचिन स्टंप आउट हो गए। रचिन ने सिर्फ 4 रन बना सके। न्यूजीलैंड की टीम अब मुश्किल में नजर आ रही है।
-
2:45 PM (IST) Nov 02, 2024
सुंदर ने दिलाई सफलता
वाशिंगटन सुंदर ने डेवन कॉन्वे को आउट करते हुए भारत को दूसरी सफलता दिला दी है। कॉन्वे 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
-
2:41 PM (IST) Nov 02, 2024
तीसरा सेशन शुरू
टी ब्रेक के बाद तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। विल यंग और डेवन कॉन्वे ने 12 ओवर में 1 विकेट खोकर 35 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं।
-
2:11 PM (IST) Nov 02, 2024
टी ब्रेक का ऐलान
9वें ओवर के खत्म होने के साथ ही चायकाल का ऐलान। न्यूजीलैंड ने 9 ओवर में 1 विकेट खोकर 26 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। डेवन कॉन्वे 15 रन और विल यंग 8 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की तीसरे सेशन में कोशिश न्यूजीलैंड के ज्यादा से ज्यादा विकेट चटकाने पर होगी।
-
1:51 PM (IST) Nov 02, 2024
4 ओवर समाप्त
पहला विकेट गिरने के बाद डेवन कॉन्वे और विल यंग पारी को संभालने में जुट गए हैं। कॉन्वे 8 और यंग 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। 4 ओवर में न्यूजीलैंड ने 13 रन अपनी टीम के खाते में जोड़ दिए हैं।
-
1:38 PM (IST) Nov 02, 2024
भारत को मिली पहली सफलता
आकाश दीप ने न्यूजीलैंड को पहले ही ओवर में दे दिया पहला झटका। कप्तान टॉम लैथम को भेजा पवेलियन। लैथम को आकाश ने क्लीन बोल्ड कर दिया।
-
1:23 PM (IST) Nov 02, 2024
भारतीय पारी सिमटी
आकाश दीप रन चुराने की कोशिश में डक पर रन आउट हो गए हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम पहली पारी में 263 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने न्यूजीलैंड पर सिर्फ 28 रनों की बढ़त बनाई। एजाज पटेल ने 5 विकेट अपने नाम किए।
-
1:20 PM (IST) Nov 02, 2024
भारत ने बनाई लीड
भारत ने 250 रनोंं का स्कोर पार कर लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर बढ़त भी बना ली है। इस सीरीज में पहली बार टीम इंडिया मेहमान कीवी टीम पर लीड हासिल करने में कामयाब रही है।
-
1:11 PM (IST) Nov 02, 2024
एजाज पटेल को मिली 5वीं सफलता
एजाज पटेल ने अपना 5वां शिकार कर लिया है। एजाज ने आर अश्विन को पवेलियन का रास्ता दिखाने के साथ ही भारत को 9वां झटका दे दिया है। अश्विन 6 रन बनाकर आउट हुए।
-
12:49 PM (IST) Nov 02, 2024
गिल शतक से चूके
शुभमन गिल शतक से चूके। 10 रन दूर रह गए अपने शतक से गिल। एजाज पटेल ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना 18वां शिकार किया। न्यूजीलैंड को मिली 8वीं सफलता।
-
12:43 PM (IST) Nov 02, 2024
शतक के बेहद करीब गिल
शुभमन गिल अब अपने शतक से 10 रन दूर हैं। वाशिंगटन सुंदर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 53 ओवर में 7 विकेट खोकर 227 रन बना लिए हैं।
-
12:27 PM (IST) Nov 02, 2024
सरफराज डक पर आउट
सरफराज खान डक पर पवेलियन लौट गए हैं। एजाज पटेल ने सरफराज के रुप में अपना तीसरा शिकार किया।
-
12:21 PM (IST) Nov 02, 2024
जडेजा लौटे पवेलियन
भारत को छठा झटका लग गया है। रवींद्र जडेजा 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। जडेजा ग्लेन फिलिप्स का शिकार बने। भारतीय टीम अब मुश्किल में नजर आ रही है।
-
12:17 PM (IST) Nov 02, 2024
भारत के 200 रन पूरे
भारत ने 46 ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं। गिल 72 और रवींद्र जडेजा 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड के स्कोर से भारत अभी 35 रन पीछे है।
-
12:11 PM (IST) Nov 02, 2024
शतक के करीब गिल
लंच के बाद खेल फिर से शुरू हो चुका है। भारत 200 के करीब पहुंच गया है। शुभमन गिल की नजरें शतक पर लगी हैं।
-
11:35 AM (IST) Nov 02, 2024
लंच का ऐलान
43 ओवर की समाप्ति के साथ ही लंच का ऐलान हो गया है। भारत ने 5 विकेट खोकर 195 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 70 और रवींद्र जडेजा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
11:17 AM (IST) Nov 02, 2024
जडेजा की मैदान पर एंट्री
ऋषभ पंत के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा मैदान पर गिल का साथ देने के लिए आए हैं। गेंदबाजी में कमाल करने के बाद टीम को अब उनसे बैटिंग में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
-
10:59 AM (IST) Nov 02, 2024
पंत लौटे पवेलियन
ऋषभ पंत की पारी समाप्त हो गई है। ईश सोढ़ी ने 38वें ओवर में न्यूजीलैंड को दूसरे दिन की पहली सफलता दिला दी है। पंत 60 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है।
-
10:50 AM (IST) Nov 02, 2024
शतकीय साझेदारी के करीब गिल और पंत
ऋषभ पंत और गिल के बीच 88 रनों की शानदार साझेदारी हो चुकी है। दूसरे दिन पहले सेशन में भारत ने 17 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 86 रन बटोर लिए हैं। इस दौरान रन रेट 5 से ज्यादा का रहा है।
-
10:44 AM (IST) Nov 02, 2024
पंत का कैच ड्रॉप
ऋषभ पंत का कैच छूट गया है। मैट हेनरी ने बाउंड्री लाइन पर सिंपल कैच टपका दिया है। न्यूजीलैंड के लिए ये गलती भारी पड़ सकती है।
-
10:32 AM (IST) Nov 02, 2024
पंत और गिल के बीच मजबूत साझेदारी
भारत ने पहली पारी में 33 ओवर तक 4 विकेट खोकर 163 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। ऋषभ पंत 50 रन और शुभमन गिल 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 79 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं।
-
10:23 AM (IST) Nov 02, 2024
गिल और पंत ने जड़े पचासे
ऋषभ पंत और शुभमन गिल दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। पंत ने महज 36 गेदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि गिल ने पचासा पूरे करने के लिए 66 गेंदें ली। गिल ने 3 चौके और 1 छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ा। पंत 7 चौके और 2 छक्के जड़ चुके हैं।
-
10:09 AM (IST) Nov 02, 2024
पंत और गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5वें विकेटे के लिए 50 रनों की साझेदारी कर ली है। दोनों बल्लेबाज अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।
-
9:41 AM (IST) Nov 02, 2024
भारत 100 रन के पार
भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। गिल और पंत पारी को संभालने की कोशिश में लगे हैं। गिल 36 और पंत 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
9:35 AM (IST) Nov 02, 2024
दूसरे दिन का खेल शुरू
दूसरे दिन के खेल का आगाज हो चुका है। ऋषभ पंत ने दिन का आगाज शानदार अंदाज में किया है। पंत ने पहली 2 गेंदों पर शानदार चौके जड़े।
-
9:12 AM (IST) Nov 02, 2024
विराट ने फिर किया निराश
पहले दिन का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले टीम इंडिया ने महज 7 गेंदों के भीतर अपने 3 विकेट खो दिए। इसका खामियाजा टीम इंडिया को दूसरे दिन भुगतना पड़ सकता है। पहले दिन का खेल खत्म होने से तुरंत पहले विराट कोहली रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
-
8:30 AM (IST) Nov 02, 2024
पंत और गिल पर निगाहें
दूसरे दिन शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के कंधों पर सारा दारोमदार होगा। दोनों बल्लेबाजों की कोशिश एक मजबूत साझेदारी करने की होगी ताकि टीम को मुश्किल से निकाला जा सके। गिल 31 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि पंत अपना खाता खोल चुके हैं।
-
8:22 AM (IST) Nov 02, 2024
तीसरे टेस्ट का आज दूसरा दिन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच मुंबई में खेला जा रहा है। इस मैच का आज दूसरा दिन है। भारतीय टीम अपने पहले दिन के स्कोर 86/4 रन से आगे खेलना शुरू करेगी। 9 बजकर 30 मिनट पर दूसरे दिन के खेल का आगाज होगा।