1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ Final: रवींद्र जडेजा 3 विकेट लेते ही करेंगे कमाल, मैक्ग्रा और ब्रेट ली को पीछे छोड़ने का मौका

IND vs NZ Final: रवींद्र जडेजा 3 विकेट लेते ही करेंगे कमाल, मैक्ग्रा और ब्रेट ली को पीछे छोड़ने का मौका

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 07, 2025 12:56 pm IST,  Updated : Mar 07, 2025 12:56 pm IST

IND vs NZ Final: भारतीय टीम 9 मार्च को दुबई के मैदान पर रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास एक बड़ कारनामा करने का मौका होगा, जिसमें वह तीन विकेट लेते ही ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली को पीछे छोड़ सकते हैं।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
रवींद्र जडेजा Image Source : AP

रवींद्र जडेजा का अब तक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर ने दुबई की धीमी पिच पर बीच के ओवर्स में विरोधी टीम के बल्लेबाजों को अधिक खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया है। जडेजा अब तक 4 मैचों में भले ही चार विकेट लेने में कामयाब हो सके लेकिन उनका इकॉनमी रेट 4.78 का रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबले में एकबार फिर से सभी भारतीय फैंस को रवींद्र जडेजा से मैच विनिंग प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिसमें यदि वह गेंदबाजी में यदि 3 विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो एक झटके में ब्रेट ली, ग्लेन मैक्ग्रा और जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ने का काम भी करेंगे।

जडेजा ने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में हासिल किए हैं 20 विकेट

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी कायल मिल्स के नाम पर है जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 15 मैचों में खेलते हुए कुल 28 विकेट हासिल किए हैं। वहीं रवींद्र जडेजा को लेकर बात की जाए तो वह चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं। जडेजा ने 14 मैचों में खेलते हुए 27.80 के औसत से कुल 20 विकेट अपने नाम किए हैं। ऐसे में यदि रवींद्र जडेजा 9 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले में तीन विकेट और हासिल करते हैं तो वह ग्लेन मैक्ग्रा, जेम्स एंडरसन और ब्रेट ली को पीछे छोड़ देंगे। मैक्ग्रा और एंडरसन ने जहां चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 21-21 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं ब्रेट ली के नाम 22 विकेट दर्ज हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक वनडे में ऐसा रहा है रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन

रवींद्र जडेजा का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने अब तक कीवी टीम के खिलाफ कुल 15 मैच खेले हैं जिसमें 12 पारियों में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला है और उसमें वह 47.12 के औसत से 377 रन बनाने में कामयाब हुए हैं, जिसमें चार अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी को लेकर बात की जाए तो जडेजा ने 9 विकेट हासिल किए हैं। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 47 रन देकर 2 विकेट है।

ये भी पढ़ें

WPL 2025: मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी पर लगा जुर्माना, इस वजह से लिया गया बड़ा एक्शन

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले ICC का बड़ा ऐलान, IND vs NZ मुकाबले में इन दिग्गजों को बड़ी जिम्मेदारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल