1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: बुमराह को लेकर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कीवी टीम में दिखा खौफ, ग्लेन फिलिप्स का आया बड़ा बयान

IND vs NZ: बुमराह को लेकर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कीवी टीम में दिखा खौफ, ग्लेन फिलिप्स का आया बड़ा बयान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 06, 2026 10:03 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 10:03 pm IST

IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस खिताबी मैच से पहले ही कीवी टीम में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खौफ देखने को मिल रहा है।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह Image Source : AP

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह की बॉलिंग की उसका चर्चा पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिल रही है। बुमराह की शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया 7 रनों से इस मैच को जीतने के साथ फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रही, जहां अब उनका 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सामना न्यूजीलैंड की टीम से होगा। इस खिताबी मैच से पहले ही जसप्रीत बुमराह का खौफ न्यूजीलैंड टीम के अंदर देखने को मिल रहा है, जिसमें इसको लेकर कीवी टीम के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स का बड़ा बयान सामने आया है।

बुमराह भी इंसान हैं, उनका दिन भी खराब हो सकता है

न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ होने वाले 8 मार्च को फाइनल मुकाबले से पहले 6 मार्च को अहमदाबाद के स्टेडियम में अभ्यास किया। इस प्रैक्टिस सेशन का आगाज होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कीवी टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स आए थे, जिन्होंने जसप्रीत बुमराह को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, जिसमें उनके पास काफी सारे वेरिएशन मौजूद रहते हैं। डेथ ओवर्स में बुमराह के खिलाफ बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल होता है। हालांकि वह भी एक इंसान हैं और उनका दिन भी खराब हो सकता है, जैसा कि हम बाकी लोगों का होता है। इसलिए हम ये उम्मीद कर सकते हैं कि उनका वह दिन हमारे खिलाफ ही हो। हमें बुमराह की गेंदबाजी के खिलाफ हर उस मौके का फायदा उठाने की कोशिश करनी होगी जिसमें वह थोड़ा सा भी अपना लाइन से भटकेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें वह 15.90 के बेहतरीन औसत के साथ 10 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। वहीं बुमराह के इकॉनमी रेट को लेकर बात की जाए तो वह अभी तक टूर्नामेंट में बाकी गेंदबाजों के मुकाबले सबसे बेहतरीन रहा है, 6.62 का रहा है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह का टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ कुल 14 मैच खेले हैं, जिसमें 23.37 के औसत से 16 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं और बुमराह का इकॉनमी रेट 7.05 का देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया के कितने खिलाड़ी खेलेंगे पहली बार टी20 विश्व कप फाइनल, जान लीजिए उनके नाम

सूर्यकुमार यादव बनाम मिचेल सेंटनर, कैसे हैं दोनों कप्तानों के रिकॉर्ड, फाइनल से पहले जान लीजिए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल