1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के कितने खिलाड़ी खेलेंगे पहली बार टी20 विश्व कप फाइनल, जान लीजिए उनके नाम

टीम इंडिया के कितने खिलाड़ी खेलेंगे पहली बार टी20 विश्व कप फाइनल, जान लीजिए उनके नाम

 Published : Mar 06, 2026 06:04 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 06:04 pm IST

टीम इंडिया जब आठ मार्च को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेलने उतरेगी तो कई भारतीय प्लेयर्स के लिए ये ऐतिहासिक मौका होगा। वे पहली बार टी20 विश्व कप का फाइनल खेलेंगे।

team india- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : AP

टीम इंडिया एक बार फिर से टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक रोमांचक मैच में भारत ने इंग्लैंड को सात रन से हरा दिया। अब भारतीय टीम आठ मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी भिड़ंत के लिए उतरेगी। इस बीच टीम इंडिया के कई खिलाड़ी पहली बार टी20 विश्व कप का फाइनल खेलते हुए नजर आएंगे, जब अभी दो साल पहले ही भारत ने ना केवल इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला था, बल्कि उसे जीतने में भी कामयाबी हासिल की थी। 

साल 2024 से लेकर अब तक भारतीय टीम में हो चुके हैं कई सारे बदलाव

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2024 में टी20 विश्व कप का फाइनल खेला था। रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरी टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। लेकिन इन दो साल में भारतीय टीम काफी बदल गई। रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा रवींद्र जडेजा ने भी ट्रॉफी जीतने के तुरंत बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। तब से लेकर अब तक सूर्यकुमार यादव भारत की कप्तानी कर रहे हैं। सूर्या तो पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की कमान संभाल रहे हैं। 

भारत के ये खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे टी20 विश्व कप का फाइनल

अब बात उन प्लेयर्स की करते हैं तो पहली बार टी20 विश्व कप का फाइनल खेलेंगे। यानी पिछली बार वे टीम के साथ नहीं थे। उसमें ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती का नाम शामिल है। हालांकि अब तक ये सभी खिलाड़ी कम से कम एक मैच इस बार जरूर खेल चुके हैं। बात अगर संजू सैमसन की करें तो वे पिछले टी20 विश्व कप की टीम इंडिया में शामिल थे, लेकिन एक भी मैच वे नहीं खेल पाए थे। हालांकि इस बार पिछले दो मैचों में उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे लगता है कि उनका फाइनल खेलना करीब करीब पक्का है। 

इन प्लेयर्स को भी पिछली बार नहीं मिला था टीम में होकर भी मौका

संजू सैमसन ही नहीं, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल और युजवेंद्र चहल भी इसी तरह के प्लेयर हैं, जो पिछली बार यानी साल 2024 की टीम इंडिया में शामिल थे, लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका उन्हें नहीं मिला। अभी हमने आपको जिन 6 प्लेयर्स के नाम बताए हैं, उसमें से सबके सब तो इस बार भी फाइनल नहीं खेल पाएंगे, कौन खेलेगा और कौन बाहर रहेगा, इसका पता तो 8 मार्च की शाम साढ़े छह बजे ही चलेगा, जब कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगे। 

यह भी पढ़ें 

IND vs NZ: फाइनल में उतरते ही भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रच देंगी इतिहास, आईसीसी टूर्नामेंट का बड़ा कीर्तिमान

IND vs NZ: फाइनल में बदलनी होगी टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग इलेवन, इस खिलाड़ी ने खड़ी की मुसीबत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल