India vs New Zealand 3rd T20 Today Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुवाहाटी में T20I सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 154 रनों का लक्ष्य महज 10 ओवर में हासिल कर लिया। टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अर्धशतक जड़े।
इससे पहले भारतीय गेंदबाज 153 रन पर न्यूजीलैंड के 9 विकेट गिराने में कामयाब रहे। जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई को 2-2 सफलता मिली।न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली।
प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉन्वे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।