1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: क्या संजू को मिलेगा मौका? जानें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI में कैसी होगी टीम इंडिया की Playing 11

IND vs NZ: क्या संजू को मिलेगा मौका? जानें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI में कैसी होगी टीम इंडिया की Playing 11

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Nov 24, 2022 09:17 am IST,  Updated : Nov 24, 2022 09:18 am IST

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच शुक्रवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा।

Sanju Samson and Shikhar Dhawan- India TV Hindi
संजू सेमसन और शिखर धवन Image Source : GETTY IMAGES

IND vs NZ: टी20 सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शुक्रवार 25 नवंबर को खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच इडेन पार्क ऑकलैंड में खेला जाएगा। टी20 सीरीज की तरह इस सीरीज में भी कई सीनियर खिलाड़ियों को अराम दिया गया है। इस सीरीज के लिए शिखर धवन टीम के कप्तान हैं। इस सीरीज के साथ ही टीम इंडिया का मिशम 2023 वनडे वर्ल्ड कप भी शुरू हो जाएगा। इस सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। ऐसे में सीरीज के पहले मैच में कुछ नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। वहीं उमराम मलिक और अर्शदीप सिंह इस मैच में भारत के लिए वनडे डेब्यू भी कर सकते हैं। 

इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में भारत की कप्तानी कर चुके हार्दिक पांड्या को भी आराम दिया गया है। वहीं दिपक चहर, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर टीम का हिस्सा हैं। इन खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज में भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। वहीं संजू सेमसन और शुभमन गिल जैसे कुछ खिलाड़ी ऐसे भी थे जिन्हें टीम में तो शामिल किया गया था, लेकिन वह भारत के लिए प्लेइंग 11 में चगह नहीं बना सके थे। इस मैच में ये खिलाड़ी एक बार फिर से एक्शन में नजर आ सकते हैं। इस मैच से पहले आइए जानते है कि कप्तान शिखर धवन किन खिलाड़ियों को अपने प्लेइंग 11 में जगह दे सकते हैं।

बल्लेबाज और ऑलराउंडर

हमने टी20 सीरीज में ईशान किशन और ऋषभ पंत की बाएं हाथ की जोड़ी को एक साथ ओपनिंग करते हुए देखा। यह पहली बार था जब भारत ने 2012 के बाद टी20 में दो बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाजों को देखा, जब गौतम गंभीर और इरफान पठान ने एक साथ ओपनिंग की थी। लेकिन वनडे सीरीज के लिए, शिखर धवन और शुभमन गिल टीम की पहली पसंद होंगे। दोनों ने पिछले कुछ समय से साथ में ओपन करते हुए अच्छा किया है।

रोहित शर्मा गैरमौजुदगी में, शुभमन गिल वनडे में शिखर धवन के साथ ओपन करते आ रहे हैं। वनडे कप के लिए शुभमन अंतिम 15 सदस्यीय टीम के लिए एक सलामी बल्लेबाज के रूप में अपना नाम आगे बढ़ा रहे हैं। मध्य क्रम में भारत के पास श्रेयस अय्यर (3), सूर्यकुमार यादव (4) और विकेटकीपर संजू सेमसन (5) जैसे विक्लप हैं। फिनिशर ऑलराउंडर के रूप में दीपक हुड्डा (6) और वाशिंगटन सुंदर (7) को मौका दिया जा सकता है।

गेंदबाज

गेंदबाजों के दृष्टिकोण से, भारत 4 फ्रंटलाइन गेंदबाजों और 2 ऑलराउंडरों का संयोजन के साथ खेलेगा। तेज गेंदबाजी का नेतृत्व दीपक चाहर करेंगे, जिसमें अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक का अच्छा सहयोग होगा। यदि गेंदबाजी लाइन-अप को लेकर बात करें तो अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक इस मैच में टीम के लिए शुरुआती ओवर करेंगे।

युजवेंद्र चहल टीम इंडिया के लिए स्पिन गेंदबाजी के रूप में लीड करेंगे, जिसमें ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर दूसरे स्पिनर होंगे। इन पांचों के अलावा छठे गेंदबाज के तौर पर दीपक हुड्डा भी अपना जलवा बिखेर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर भारत उमरान मलिक की जगह शार्दुल ठाकुर को भी खिला सकता है। लेकिन भारत को युवाओं को और मौके देने चाहिए।

पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

शिखर धवन (c), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सेमसन (wk), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल