1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: टॉस के वक्त रोहित शर्मा ने कर दिया बड़ा ब्लंडर, VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

IND vs NZ: टॉस के वक्त रोहित शर्मा ने कर दिया बड़ा ब्लंडर, VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jan 21, 2023 01:21 pm IST,  Updated : Jan 21, 2023 01:49 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारत ने टॉस तो जीत लिया, लेकिन कप्तान रोहित ने टॉस के दौरान ऐसी हरकत कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma, IND vs NZ- India TV Hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड Image Source : TWITTER (BCCI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज रायपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक ऐसी हरकत कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। इस वीडियो को बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडस से शेयर किया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल भारत और न्यूजीलैंड के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरे। मैच रेफरी की मौजूदगी में रोहित ने सिक्का उछाला। मेहमान टीम के कप्तान ने हेड का कॉल दिया। मैच रैफरी ने इशारा किया कि रोहित ने टॉस जीत लिया है। लेकिन टॉस के बाद रोहित पूरी तरह से कंफ्यूज नजर आएं। वह भूल गए कि उन्हें टॉस जीतने पर क्या फैसला लेना है। वह सिर पकड़कर सोचने लगे। इसके बाद उन्हें अचानक से याद आया कि वह गेंदबाजी करना चाहते हैं। रोहित के रिएक्शन को देख वहां खड़े सभी लोग हंसने लगे। रवि शास्त्री ने रोहित से पूछा कि उन्हें क्या हो गया था। इसके जवाब में रोहित ने बताया कि वह सोच रहे थे कि उन्हें गेंदबाजी करनी है या बल्लेबाजी। उन्होंने इसके पीछे की वजह के बारे में भी बताया कि टीम मीटिंग के दौरान इसे लेकर इतनी बातें हुई कि वह कंफ्यूज हो गए और यहां पर सोचने लगे।

लोग बना रहे मजेदार मीम्स

सीरीज जीत पर निगाहें

तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। भारत ने इस मैच में कोई भी बदलाव नहीं किए हैं। टॉस के बाद कप्तान रोहित के फैसले से किसी को कोई भी हैरानी नहीं हुई। भारतीय टीम इस मैच में बाद में बल्लेबाजी करते हुए ओस का फायदा उठाना चाह रही है।   

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल