1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा के टारगेट पर बहुत बड़ा कीर्तिमान, इस दिग्गज को पीछे छोड़ने की तैयारी

रोहित शर्मा के टारगेट पर बहुत बड़ा कीर्तिमान, इस दिग्गज को पीछे छोड़ने की तैयारी

 Published : Jan 18, 2023 12:55 pm IST,  Updated : Jan 18, 2023 12:55 pm IST

Rohit Sharma : रोहित शर्मा एक बार फिर से न्यूजीलैंड के खिलाफ वन डे सीरीज में कहर बरपाने के लिए तैयार हैं। अगर उनका बल्ला चला तो वे नया कीर्तिमान रचने का काम भी कर सकते हैं।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : GETTY

IND vs NZ Rohit Sharma : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का फार्म इस वक्त कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खास बात ये है कि रोहित शर्मा को स्टार्ट को अच्छा मिलता है, लेकिन वे उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं। अब रोहित शर्मा केवल वन डे और टेस्ट ही खेल रहे हैं। पिछली दो टी20 सीरीज से उन्हें बाहर रखा गया है, उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या निभा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वन डे सीरीज के पहले ही मैच में रोहित शर्मा ने 83 रन की धुआंधार पारी खेली थी, लेकिन वे अपना शतक पूरा करने से चूक गए। इसके बाद बाकी दो मैचों में वे अर्धशतक भी नहीं लगा पाए। हालांकि रोहित शर्मा इस बीच छक्के तो अपनी पारी के दौरान लगा ही रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वन डे सीरीज में कहीं उनका फार्म वापस आया तो वे बड़ी पारी तो खेलेंगे ही, साथ ही एक नया कीर्तिमान भी तोड़ने की कगार पर खड़े हुए हैं। रोहित शर्मा अब उस खास लिस्ट में नंबर तीन पर आने वाले हैं, जिसमें दुनियाभर के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा श्रीलंका के सनथ जयसूर्या को पीछे छो़ड़ सकते हैं, वे उनसे बस जरा सा ही पीछे हैं। 

Rohit Sharma
Image Source : PTIRohit Sharma

रोहित शर्मा के निशाने पर जयसूर्या का वन डे में छक्के लगाने का कीर्तिमान

वन डे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कीर्तिमान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम है। शाहिद अफरीदी ने 398 मैचों में 351 छक्के लगाए हैं, वे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 301 मैचों में 331 छक्के मारे हैं। इन दोनों के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने 300 से ज्यादा छक्के वनडे में नहीं लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सनथ जयसूर्या हैं, जिन्होंने 445 मैचों में 270 छक्के लगाए हैं। इसके बाद नंबर आता है टीम इंडिया के सिक्सर किंग रोहित शर्मा का। रोहित शर्मा ने अब तक जो 238 वन डे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 263 छक्के लगाए हैं। यानी रोहित शर्मा अब सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड के काफी करीब हैं। लेकिन मैच रोहित शर्मा ने बहुत कम खेले हैं। रोहित तो केवल आठ छक्कों की जरूरत है, ताकि वे जयसूर्या को पीछे छोड़ें। 

Rohit Sharma
Image Source : APRohit Sharma

रोहित शर्मा बन सकते हैं वन डे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 
रोहित शर्मा अगर फार्म में आ जाएं तो किसी भी गेंदबाज की किसी भी गेंद पर छक्का लगाने की काबिलियत रखते हैं। रोहित शर्मा को अगर शाहिद अफरीदी जितने मैच खेलने का मौका मिल गया तो वे उन्हें भी पीछे छोड़ सकते हैं। अभी रोहित ने अफरीदी से 100 मैच कम खेले हैं। लेकिन अगर वे लगातार खेलते रहे तो शाहिद अफरीदी का ये रिकॉर्ड भी खतरे में आ जाएगा। राहित शर्मा की बात की जाए तो उनके बाद नंबर आता है, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का जिन्होंने 350 मैचों में 229 छक्के लगाने का काम किया है। देखना होगा कि इस तीन मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा के बल्ले से कितने रन निकलते हैं और कितने छक्के वे मारने में कामयाब होते हैं। क्या सनथ जयसूर्या इसी सीरीज में पीछे छूट जाएंगे या फिर रोहित को आगे की सीरीज का इंतजार करना होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल