1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: सुपर संडे को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानिए कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?

IND vs PAK: सुपर संडे को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानिए कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Dec 09, 2025 11:01 am IST,  Updated : Dec 09, 2025 12:03 pm IST

IND vs PAK: साल 2025 खत्म होने से पहले क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिलेगी। UAE में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : AP

IND vs PAK: साल 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक से बढ़कर एक मुकाबले खेले गए। चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर एशिया कप तक में भारत ने इस साल पाकिस्तान को लगातार 4 मैचों में मात दी। अब साल खत्म होने से पहले एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त टक्कर होने जा रही है। दिलचस्प बात ये है कि अफगानिस्तान की मेजबानी में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में दोनों टीमों का आमना-सामना होगा।

दरअसल, दुबई में 12 दिसंबर से ACC मेन्स U19 एशिया कप 2025 का आगाज होने जा रहा है, जिसमें 8 टीमें शिरकत करेंगी। इनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, मलेशिया, नेपाल, श्रीलंका और UAE की टीम शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा मलेशिया को भी जगह मिली है। वहीं, ग्रुप-बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका हैं। अफगानिस्तान इस टूर्नामेंट का आधिकारिक मेजबान है। 

भारतीय टीम 12 दिसंबर को UAE के खिलाफ मैच से अपने अभियान का आगाज करेगी। ये मुकाबला दुबई के ICC एकेडमी ग्राउंड में खेला जाएगा। इसके बाद भारत की पाकिस्तान से संडे यानी 14 दिसंबर को टक्कर होगी। ये मुकाबला भी दुबई के ICC एकेडमी ग्राउंड में खेला जाएगा। टीम इंडिया अपना तीसरा और आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 16 दिसंबर को मलेशिया के खिलाफ दुबई के द सेवेन्स स्टेडियम में खेलने उतरेगी।

कितने बजे से खेला जाएगा IND vs PAK मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 दिसंबर को UAE के समय के हिसाब से सुबह 9 बजे स्टार्ट होगा जबकि भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम 18 साल के आयुष म्हात्रे की कप्तानी में खेलती नजर आएगी। वहीं, पाकिस्तान टीम की कमान फरहान यूसुफ के हाथों में होगी।

दोनों टीमों का स्क्वॉड:

एशिया कप के लिए भारतीय U19 टीम: आयुष म्हात्रे (C), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह*, उद्धव मोहन, एरॉन जॉर्ज।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: राहुल कुमार, हेमचूडेशन जे, बी.के. किशोर, आदित्य रावत।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान U19 टीम: फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान (उपकप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अहमद हुसैन, मोहम्मद हुजैफा, दानियाल अली खान, समीर मिन्हास, मोमिन कमर, अली रजा, मोहम्मद सैयम, निकाब शफीक, मोहम्मद शायन (विकेटकीपर), अब्दुल सुभान, हमजा जहूर (विकेटकीपर)।

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, धाकड़ गेंदबाज एशेज से बाहर, कप्तान की 5 महीने बाद वापसी तय

IPL 2026 ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट तैयार, क्विंटन डी कॉक की सरप्राइज एंट्री!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल