1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: भारतीय टीम के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैदान पर की ये हरकत, VIDEO वायरल

IND vs PAK: भारतीय टीम के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैदान पर की ये हरकत, VIDEO वायरल

 Written By: Vanson Soral
 Published : Nov 17, 2025 12:21 am IST,  Updated : Nov 17, 2025 05:07 pm IST

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच शुरू होने से पहले हाथ मिलाने से परहेज किया।

IND vs PAK- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : @ACCMEDIA1

IND vs PAK: कतर की राजधानी दोहा में ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का छठा मुकाबला 16 नवंबर को खेला गया, जिसमें इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच भिड़ंत हुई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 19 ओवर में सिर्फ 136 रनों पर सिमट गई। इंडिया-ए की ओर से सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 28 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 3 शानदार छक्के जड़े। इसके अलावा नमन धीर ने 20 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्का जड़ते हुए 35 रनों का योगदान दिया।

भारत के 136 रन के जवाब में पाकिस्तान-ए ने महज 2 विकेट खोकर 137 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। मोहम्मद फैक ने शानदार छक्का जड़ते हुए पाकिस्तान-ए को जीत दिलाई। इसके बाद मोहम्मद फैक ने जीत के बाद कुछ ऐसी हरकत कर डाली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।.

मोहम्मद फैक ने छक्के से दिलाई जीत

दरअसल, मोहम्मद फैक ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर नमन धीर को छक्का जड़ते हुए पाकिस्तान को जीत दिलाई। जीत दिलाते ही फैक ने आक्रामक अंदाज में अपने दोनों हाथ हवा में उठाकर जीत का जश्न मनाया और फिर मुंह पर उंगली रखकर चुप रहने का इशारा किया। इसके बाद फैक और माज सदाकत ने मैदान सजदा किया। हालांकि, मैच के बाद उम्मीद के मुताबिक भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया।

नो हैंडशेक रहा जारी

इससे पहले भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच शुरू होने से पहले भी हाथ नहीं मिलाया। राष्ट्रगान के बाद भी एक दूसरे को नजरअंदाज किया। इस तरह सितंबर में एशिया कप के दौरान सीनियर टीम द्वारा शुरू किया गया चलन एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भी जारी रहा। 

गौरतलब है कि ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में पाकिस्तान-ए की टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज करने में सफल रही। इससे पहले पाकिस्तान ने 14 नवंबर को ओमान को हराकर टूर्नामेंट में शानदार जीत से अपने अभियान का आगाज किया था। अब टीम अपने तीसरे लीग स्टेज मुकाबले में UAE से 18 नवंबर को भिड़ेगी। 

यह भी पढ़ें:

पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए विलेन बना ये खिलाड़ी, करियर में ले चुका 1000 से ज्यादा विकेट

IND-A vs PAK-A: जितेश शर्मा ने पाकिस्तान की कर दी घनघोर बेइज्जती, विरोधी कप्तान से नहीं मिलाए हाथ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल