1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: अभिषेक शर्मा पुराना हिसाब करना चाहेंगे सूफियान से बराबर, पिछली बार दोनों में हुई थी जमकर बहस; देखें VIDEO

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा पुराना हिसाब करना चाहेंगे सूफियान से बराबर, पिछली बार दोनों में हुई थी जमकर बहस; देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 13, 2025 10:03 am IST,  Updated : Sep 13, 2025 10:03 am IST

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को ग्रुप-ए का मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें सभी की नजरें टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर रहने वाली हैं।

Abhishek Sharma And Sufiyan Muqeem- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा और सूफियान मुकीम Image Source : AP

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप-ए के इस मुकाबले का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही एशिया कप में अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत की है। वहीं इस मैच में सभी की नजरें 2 खिलाड़ियों पर रहने वाली है, जिसमें एक नाम टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का है तो दूसरा नाम पाकिस्तानी टीम के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज सूफियान मुकीम का है जिसमें दोनों के बीच मैदान पर साल 2024 में हुए इमर्जिंग टीम एशिया कप में हुए भारत और पाकिस्तान की ए टीम के मुकाबले के दौरान बहस देखने को मिली थी।

अभिषेक और सूफियान के बीच इस वजह से हुई थी बहस

साल 2024 में इमर्जिंग टीम एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीम ग्रुप-बी में शामिल थी, जिसमें दोनों के बीच अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर 19 अक्टूबर को मुकाबला खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया का हिस्सा अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग में अच्छी शुरुआत की जिसमें पहले 6 ओवर्स में ही उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर स्कोर को 68 रनों तक पहुंचा दिया। इसके बाद भारतीय पारी के 7वें ओवर की शुरुआत होने के साथ पाकिस्तानी गेंदबाज सूफियान मुकीम के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अभिषेक शर्मा ने अपना विकेट गंवा दिया।

सूफियान ने तुरंत उन्हें पवेलियन जाने का इशारा करते हुए कुछ कहा जिसपर अभिषेक ने भी जवाब देने में देरी नहीं लगाई। दोनों के बहस को बढ़ते हुए देख अंपायरों को बीच-बचाव करने के लिए आगे आना पड़ा। इस मैच में अभिषेक शर्मा 22 गेंदों में 35 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे।

भारतीय टीम ने मुकाबले को 7 रनों से किया था अपने नाम

इस मैच में भारतीय ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 183 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में पाकिस्तानी ए टीम 20 ओवर्स में 176 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी और टीम इंडिया ने मुकाबले को 7 रनों से अपने नाम किया था। अब दोनों ही खिलाड़ी सीनियर टीम का हिस्सा हैं, जिसमें दोनों के बीच होने वाली भिड़ंत का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में फुस्स पटाखा साबित हुआ पाकिस्तानी कप्तान, धरी रह गई बड़ी-बड़ी डींगे

अर्शदीप सिंह को मिलेगा पाकिस्तान के खिलाफ मौका? टीम इंडिया के कोच ने कह दी ऐसी बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल