1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका, भारत से हार के बाद लगाई थी गुहार

ICC ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका, भारत से हार के बाद लगाई थी गुहार

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 16, 2025 12:26 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 02:14 pm IST

एशिया कप 2025 के बीच पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है। ICC ने मौजूदा एशिया कप में मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को बदलने की पीसीबी की मांग को आधिकारिक रूप से खारिज कर दिया है।

IND vs PAK- India TV Hindi
पाकिस्तान Image Source : PTI

IND vs PAK: आईसीसी (ICC) ने एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान उठे ‘नो हैंडशेक’ विवाद पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की मांग को सख्ती से खारिज कर दिया है। पीसीबी ने मैच रेफरी एंडी पाइकॉफ्ट को हटाने की मांग की थी, लेकिन ICC ने आधिकारिक रूप से इस मांग को ठुकरा दिया। इस तरह भारत से करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान को एक और करारा झटका लगा है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच के बाद ‘नो हैंडशेक’ विवाद ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय टीम के इस व्यवहार के लिए विरोध दर्ज कराया था।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, ICC ने बीती रात ही पाकिस्तान बोर्ड को इस फैसले से अवगत करा दिया था। पहले ही संभावना जताई जा रही थी कि ICC पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी की इस मांग को स्वीकार नहीं करेगा।

पाकिस्तान को लगा झटका

दरअसल, पीसीबी इस बात से नाराज है कि पाइक्रॉफ्ट ने कथित तौर पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ मिलाने से मना किया था। पाकिस्तान का मानना था कि रेफरी का यह कदम भारत की ओर से लिया गया था। हालांकि, ICC ने अपने आधिकारिक पत्र में इस गलतफहमी को दूर किया। ICC ने स्पष्ट किया कि एशियन क्रिकेट काउंसिल के मैदान पर मौजूद अधिकारियों ने पाइकॉफ्ट को पहले ही बता दिया था कि टॉस के समय हैंडशेक नहीं होगा। इसलिए उनका फैसला भारत की ओर से लिया गया कदम नहीं था। ICC ने अब साफ कर दिया है कि पायकॉफ्ट पर किसी भी तरह का संदेह या सवाल उठाने की कोई वजह नहीं है। अब पाइक्रॉफ्ट 17 सितंबर को UAE के खिलाफ पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में रैफरी की भूमिका में होंगे। 

क्या है पूरा मामला?

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई में मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनके खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया था। टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। यही नहीं, जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टॉफ पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए मैदान पर भी नहीं आए। इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी टीम इंडिया का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी हाथ मिलाने के लिए नहीं आया। इसके बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का दरवाजा भी बंद कर दिया गया। इस घटना का वीडियो तब से ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़ें:

Asia Cup 2025: सुपर-4 के लिए टीम इंडिया ने किया सबसे पहले क्वालीफाई, एक मैच अभी बाकी

एशिया कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान! झटका देने की तैयारी में ICC, अब तो होगी और भी बदनामी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल