1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ने अब तक खेले 41 T20I मैच, पहली बार मिल सकता है पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ने अब तक खेले 41 T20I मैच, पहली बार मिल सकता है पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Sep 12, 2025 11:48 am IST,  Updated : Sep 12, 2025 11:48 am IST

IND vs PAK: दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर एशिया कप 2025 में ग्रुप-ए का मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को पहली बार इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिल सकता है।

Kuldeep Yadav- India TV Hindi
कुलदीप यादव Image Source : PTI

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया से सभी को जिस तरह के आगाज की उम्मीद थी कुछ वैसा ही देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का ग्रुप-ए में पहले मुकाबले में सामना यूएई की टीम से हुआ जिसे उन्होंने एकतरफा 9 विकेट से अपने नाम किया। वहीं भारतीय टीम को अब टूर्नामेंट में अपना अगला मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेलना है, जिसमें इस मैच को लेकर शेड्यूल का ऐलान होने के बाद से चर्चा देखने को मिल रही है। भारतीय टीम स्क्वाड का हिस्सा जहां कई प्लेयर्स पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में मुकाबला खेल चुके हैं तो वहीं कुलदीप यादव एक ऐसा नाम है जिन्होंने अब तक टी20 इंटरनेशनल में एकबार भी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेला है।

पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ मिल सकता कुलदीप यादव को खेलने का मौका

कुलदीप यादव का यूएई के खिलाफ हुए मुकाबले में गेंद से काफी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने सिर्फ 2.1 ओवर्स की गेंदबाजी में 4 विकेट हासिल किए। कुलदीप का अब तक टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड शानदार रहा है, लेकिन 41 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद भी उन्हें एकबार भी पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में दुबई के मैदान पर होने वाले मैच में कुलदीप के इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने की पूरी उम्मीद की जा सकती है। वहीं कुलदीप को वनडे फॉर्मेट में जरूर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिला है। कुलदीप यादव को वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ कुल 7 मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने 14 के औसत से कुल 15 विकेट हासिल किए हैं, ऐसे में टी20 फॉर्मेट में भी कुलदीप की गेंदों का कमाल पाकिस्तान जारी रहने की उम्मीद की जा सकती है।

अब तक टी20 इंटरनेशनल में ऐसा रहा है कुलदीप का रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में कुलदीप यादव के अब तक के रिकॉर्ड को देखा जाए तो उन्होंने कुल 41 मुकाबलों में खेलते हुए 40 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें वह 13.4 के औसत से कुल 73 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। कुलदीप यादव के इकॉनमी रेट को लेकर बात की जाए तो वह 6.72 का है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 5 विकेट है। कुलदीप के अलावा कई अन्य भारतीय खिलाड़ी जिसमें अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल का नाम भी शामिल है जो पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे।

ये भी पढ़ें

नवाज ने हैट्रिक क्या ले ली? पाकिस्तानी कोच ने तारीफ में कर डाली भारी मिस्टेक; मुंह से निकाली ऐसी बात

पाकिस्तान के खिलाफ इस भारतीय खिलाड़ी का होगा पत्ता साफ? दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल