1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Virat Kohli IND vs PAK: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, कहा- विराट कोहली T20 के अच्छे खिलाड़ी नहीं...

Virat Kohli IND vs PAK: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, कहा- विराट कोहली T20 के अच्छे खिलाड़ी नहीं...

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Sep 03, 2022 06:39 pm IST,  Updated : Sep 03, 2022 06:39 pm IST

Virat Kohli IND vs PAK: विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 35 और हांगकांग के खिलाफ नाबाद 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : PTI

Highlights

  • कोहली ने एशिया कप 2022 में हांगकांग के खिलाफ खेली नाबाद 59 रन की पारी
  • पाकिस्तान के खिलाफ भी विराट कोहली ने बनाए थे 35 रन
  • विराट कोहली ने 2019 के बाद से नहीं लगाया कोई इंटरनेशनल शतक

Virat Kohli IND vs PAK: विराट कोहली के फॉर्म पर एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) से पहले कई सवाल उठ रहे थे। हालांकि टूर्नामेंट के अभी तक खेले गए दोनों मुकाबले में विराट ने अपने बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 35 और हांगकांग के खिलाफ नाबाद 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। लेकिन पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर उनके खिलाफ अपनी बयानबाजी से विवादों में घिर गए। उन्होंने विराट को टी20 का अच्छा खिलाड़ी मानने से ही इंकार कर दिया।

हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ की, जिन्होंने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर विराट कोहली को लेकर बेतुका बयान दिया। राशिद ने कहा कि,"वनडे में विराट कोहली के करीब भी कोई नहीं है, लेकिन विराट कभी भी टी20 के अच्छे खिलाड़ी नहीं रहे। उनका औसत अच्छा है, मगर स्ट्राइक रेट नहीं।" राशिद इतना कहने पर भी शांत नहीं हुए, उन्होंने आईपीएल का जिक्र किया और आरसीबी के चैंपियन नहीं बनने का मुद्दा भी छेड़ दिया।

सूर्यकमार और रोहित नहीं बन सकते विराट

राशिद लतीफ ने आगे कहा कि,"मामला ये नहीं है कि विराट कोहली आज स्लो खेले या तेज खेले। ये खेलते ही ऐसे हैं। वो 30-35 गेंद खेलकर हिट करना शुरू करते हैं। रोहित शर्मा उस तरह के खिलाड़ी हैं, जो पावरप्ले का बखूबी इस्तेमाल करते हैं। विराट कभी सूर्यकुमार यादव या रोहित शर्मा नहीं बन सकते। उनके खेलने का तरीका आरसीबी में भी सेम रहता है तभी वो कभी चैंपियन नहीं बन पाए।"

ASIA CUP 2022: रिजवान ने कोहली को छोड़ा पीछे, गेंदबाजी में भी पाकिस्तान आगे; जानें टॉप-3 बल्लेबाज और गेंदबाज

विराट कोहली ने हांगकांग के खिलाफ 44 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल थे। इसके साथ ही 101 टी20 इंटरनेशनल में विराट ने 50.77 की औसत से 3,402 रन बनाए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 31 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 94 रन है। उनका स्ट्राइक रेट 137.12 का है। वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा और मार्टिल गप्टिल के बाद दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। आईपीएल में भी लीडिंग रन स्कोरर हैं जिनके नाम 223 मैचों में 6624 रन दर्ज हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल