Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: रोहित शर्मा टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे कोलंबो, मैच से पहले खिलाड़ियों से की बातचीत

IND vs PAK: रोहित शर्मा टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे कोलंबो, मैच से पहले खिलाड़ियों से की बातचीत

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 15, 2026 06:28 pm IST, Updated : Feb 15, 2026 06:50 pm IST

Rohit Sharma Team India Video: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में टीम को सपोर्ट करने के लिए कोलंबो पहुंच चुके हैं। इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा ICC के ब्रैंड एम्बेस्डर हैं।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
Image Source : X/SCREENGRAB रोहित शर्मा

Rohit SharmaTeam India Video: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहुंचे हैं। टॉस से पहले रोहित शर्मा टीम इंडिया के प्लेयर्स से मैदान पर बातचीत करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से बात भी की। रोहित शर्मा का टीम इंडिया के प्लेयर्स के साथ मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। रोहित शर्मा इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए ICC के ब्रैंड एम्बेस्डर हैं।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच की बात करें तो वहां पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं टीम इंडिया के प्लेइंग XI में दो बदलाव हुए हैं। अभिषेक शर्मा की प्लेइंग में वापसी हुई है। वहीं कुलदीप यादव को इस मैच के लिए प्लेइंग XI में अर्शदीप सिंह की जगह मौका दिया गया है। अब देखना ये होगा कि इस मुकाबले में दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है।

रोहित की कप्तानी में भारत ने जीता था टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब

रोहित शर्मा को लेकर बात की जाए तो भारत ने उनकी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। उस वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराया था। ऐसे में इस बार टीम इंडिया पर खिताब को डिफेंड करने का दबाव है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। ये दोनों खिलाड़ी इस वक्त सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आते हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल के बाद टेस्ट से भी संन्यास ले लिया है।

IND vs PAK: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

यह भी पढ़ें

IND vs PAK: टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में किया बड़ा बदलाव, अभिषेक के साथ इस मैच विनर गेंदबाज को मिला मौका

IND vs PAK Cricket Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement