1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में खेलेंगे शुभमन गिल? अचानक पहुंचे अहमदाबाद

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में खेलेंगे शुभमन गिल? अचानक पहुंचे अहमदाबाद

 Written By: Mohid Khan
 Published : Oct 12, 2023 08:30 am IST,  Updated : Oct 12, 2023 08:30 am IST

Shubman Gill: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का अगला मैच पाकिस्तान से होगा। ये मैच 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले शुभमन गिल अहमदाबाद पहुंच गए हैं।

shubman gill- India TV Hindi
अहमदाबाद पहुंचे शुभमन गिल Image Source : PTI, GETTY

Shubman Gill World Cup 2023: चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया और दिल्ली में अफगानिस्तान को हराने के बाद अब टीम इंडिया अहमदाबाद पहुंचने वाली है। भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में अपना तीसरा मैच 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। इस हाई वोल्टेज मैच में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। इस महामुकाबले से पहले शुभमन गिल पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वह भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों से पहले ही अहमदाबाद पहुंच गए हैं। 

अहमदाबाद पहुंचे शुभमन गिल

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआती दो मैचों में खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले उन्हें डेंगू हो गया था। चेन्नई में भारत ने पहला मैच खेला था, जहां गिल हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। वह अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच के लिए टीम इंडिया के साथ दिल्ली भी नहीं गए थे।  हालांकि भारत-पाकिस्तान मैच से पहले क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। शुभमन गिल अहमदाबाद पहुंच गए हैं। लेकिन शुभमन के खेलने को लेकर फिलहाल किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।

भारत-पाकिस्तान मैच में खेलेंगे गिल?

क्रिकबज की खबर के मुताबिक शुभमन बुधवार की रात चेन्नई से अहमदाबाद पहुंचे हैं, जबकि टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी गुरुवार दोपहर को यहां पहुंचेंगे। अच्छी खबर ये हैं कि गिल रिकवर हो गए हैं, अगर गिल फिट हुए तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।  शुभमन गिल ने इस साल वनडे में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में उनका ठीक होना टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर है। वह इस साल वनडे में 72.35 की औसत और 105.03 की स्ट्राइक रेट से 1,230 रन बना चुके हैं। 

टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत 

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारत का वर्ल्ड कप 2023 में पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से था। उसने यह मैच 6 विकेट से जीता था। इसके बाद टीम इंडिया का सामना अफगानिस्तान से हुआ। इस मैच में भी भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से जीत अपने नाम की। अब उसके सामने पाकिस्तान की टीम है, जो इस टूर्नामेंट में अपने दोनों मैच जीतकर आ रही है। 

ये भी पढ़ें

विराट कोहली ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

रोहित शर्मा के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ कुछ ऐसा, क्रिकेट फैंस को नहीं हुआ यकीन!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल