Sunday, December 14, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA 1st Test: भारत में पहली बार हुआ ऐसा, बल्लेबाजों के खराब खेल से लगी तोहमत

IND vs SA 1st Test: भारत में पहली बार हुआ ऐसा, बल्लेबाजों के खराब खेल से लगी तोहमत

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को पहले टेस्ट मुकाबले में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हुआ और टीम सीरीज में पीछे हो गई।

Written By: Govind Singh @GovindS48617417
Published : Nov 16, 2025 05:20 pm IST, Updated : Nov 16, 2025 05:24 pm IST
axar patel- India TV Hindi
Image Source : AP अक्षर पटेल

भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 30 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। इस मैच में भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। जब 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया सिर्फ 93 रनों पर ही सिमट गई। दूसरी पारी में टीम के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 31 रनों की पारी खेली।

पहली पारी में बुमराह ने हासिल किए थे पांच विकेट

साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे। तब टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की थी और उन्होंने पांच विकेट हासिल किए थे। उनके अलावा मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने भी अच्छी गेंदबाजी का नमूना पेश किया था। बाद में भारत ने पहली पारी में कुल 189 रन बनाए। इस तरह से भारत को पहली पारी के आधार पर 30 रनों की बढ़त मिली थी।

दूसरी पारी में टेम्बा बावुमा ने लगाया था अर्धशतक

फिर दूसरी पारी में भी अफ्रीकी बल्लेबाज अच्छा करने के लिए तरसते रहे। कप्तान टेम्बा बावुमा ने जरूर 55 रनों की पारी खेली। लेकिन बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। इसी वजह से टीम 153 रनों पर सिमट गई। इस तरह से भारत को जीतने के लिए 124 रनों का टारगेट मिल गया। भारत के लिए कोई भी बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाया। रन बनाना तो दूर, इंडियन बैट्समैन क्रीज पर टिकने के लिए तरसते रहे और पूरी टीम सिर्फ 93 रनों पर सिमट गई।

पहले टेस्ट मैच में दोनों टीमों का स्कोर

टीम पहली पारी दूसरी पारी
साउथ अफ्रीका 159 153
भारतीय टीम 189 93

भारत में पहली बार हुआ ऐसा कमाल

ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत में किसी भी टेस्ट मैच की चारों पारियों में 200 से भी कम स्कोर बनाए गए हों। इससे पहले भारत में ऐसा कभी नहीं हुआ था। ओवरऑल देखें तो कुल 12वीं बार ऐसा हुआ है, जब किसी टेस्ट मुकाबले की चारों पारियों में 200 से भी कम रन बने हों। अब बल्लेबाजों के खराब खेल की वजह से ऐसा खराब काम हो पाया है।

यह भी पढ़ें:

बेहद शर्मनाक, सबसे कम स्कोर भी चेज नहीं कर पाई भारतीय टीम, अफ्रीका ने किया बुरा हाल

कोलकाता में बजा साउथ अफ्रीका का डंका, कप्तान टेम्बा बावुमा ने गेंदबाजों की जमकर की तारीफ

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement