IND vs SA 2nd ODI Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच रांची में खेला गया। इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। भारत की जीत में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन हीरो रहे। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 155 गेंद पर 161 रन की साझेदारी हुई। ईशान इस मैच में अपने शतक से चूक गए। उन्होंने 84 गेंद पर 93 रन बनाए। जबकि अय्यर ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 111 गेंदों पर 113 रन बनाए। भारत ने इस सीरीज में अब 1-1 की बराबरी कर ली है।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IND vs SA 2nd ODI Highlights: दूसरे वनडे में टीम इंडिया का पलटवार, 1-1 से बराबर की सीरीज
IND vs SA 2nd ODI Highlights: दूसरे वनडे में टीम इंडिया का पलटवार, 1-1 से बराबर की सीरीज
IND vs SA 2nd ODI Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रांची में खेला गया भारत ने इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया।
INDIA vs SOUTH AFRICA 2nd ODI LIVE UPDATES
-
9:03 PM (IST) Oct 09, 2022
1-1 से बराबर हुई सीरीज
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो चुकी है।
-
9:02 PM (IST) Oct 09, 2022
भारत ने जीता मैच
भारत ने दुसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया।
-
8:10 PM (IST) Oct 09, 2022
शतक से चुके ईशान
ईशान किशन ने 93 रन की शानदार पारी खेली। भारत का स्कोर 209/3
-
8:04 PM (IST) Oct 09, 2022
200 रन हुए पूरे
भारत ने 34वें ओवर में 200 रन के आंकड़े को छु लिया है। ईशान और श्रेयस क्रीज पर मौजूद हैं।
-
7:56 PM (IST) Oct 09, 2022
150 रन की साझेदारी हुई पूरी
श्रेयस अय्यर और इशान किशन के बीच 140 गेंद पर 150 रन की साझेदारी पूरी हो गई है। भारत को यहां से जीत के लिए 81 रन की दरकार है।
-
7:32 PM (IST) Oct 09, 2022
श्रेयस अय्यर की फिफ्टी
श्रेयस अय्यर ने 48 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से बनाया अर्धशतक
-
7:31 PM (IST) Oct 09, 2022
ईशान किशन की फिफ्टी
ईशान किशन ने 60 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से जड़ा अर्धशतक
-
7:12 PM (IST) Oct 09, 2022
100 के पार भारत
21वें ओवर में भारत ने 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। ईशान औऱ श्रेयस के बीज भी 50 रन की साझेदारी हुई।
-
7:07 PM (IST) Oct 09, 2022
क्रीज पर डटे इशान और श्रेयस
48 के स्कोर पर 2 विकेट गिर जाने के बावजूद इशान किशन और श्रेयस अय्यर क्रीज पर डटे हुए हैं।
-
6:31 PM (IST) Oct 09, 2022
10 ओवर हुए पूरे
पॉवरप्ले के 10 ओवर पूरे हो गए हैं। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 55/2
-
6:28 PM (IST) Oct 09, 2022
भारत को लगा दूसरा झटका
शुभमन गिल के रूप में भारत का दूसरा विकेट गिरा, गिल ने बनाए 28 रन
-
6:16 PM (IST) Oct 09, 2022
भारत को लगा पहला झटका
शिखर धवन के रूप में भारत को पहला झटका लगा है। धवन 13 रन बनाकर हुए आउट।
-
5:49 PM (IST) Oct 09, 2022
भारत की पारी शुरू
279 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की ओर से शिखर धवन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है।
-
4:58 PM (IST) Oct 09, 2022
शार्दुल ने पार्नेल को किय आउट
शार्दुल ठाकुर ने 47वें ओवर में वेन पार्नेल को 16 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।
-
4:51 PM (IST) Oct 09, 2022
45 ओवर हुए पूरे
45 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर 252/5
-
4:19 PM (IST) Oct 09, 2022
साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका
हेनरिक क्लासेन के रूप में साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा है। हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों पर 30 रन बनाए हैं।
-
4:13 PM (IST) Oct 09, 2022
200 रन हुए पूरे
साउथ अफ्रीका ने 37वें ओवर में 200 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। मारक्रम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
3:49 PM (IST) Oct 09, 2022
भारत को मिली बड़ी सफलता
साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका, रीजा हेंड्रिक्स 74 रन बनाकर हुए आउट। साउथ अफ्रीका का स्कोर 169/3
-
3:30 PM (IST) Oct 09, 2022
मारक्रम ने जड़ा अर्धशतक
एडन मारक्रम ने 64 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से अर्धशतक जड़ा है।
-
3:03 PM (IST) Oct 09, 2022
100 रन हुए पूरे
साउथ अफ्रीका ने 21 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। हेंड्रिक्स और मारक्रम के बीच साझेदारी पनप रही है।
-
3:00 PM (IST) Oct 09, 2022
20 ओवर हुए पूरे
मैच के 20 ओवर होने के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 91/2, हेंड्रिक्स और मारक्रम क्रीज पर डटे हुए हैं।
-
2:33 PM (IST) Oct 09, 2022
15 ओवर हुए पूरे
15 ओवर पूरे होने के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 60/2
-
2:25 PM (IST) Oct 09, 2022
50 रन हुए पूरे
साउथ अफ्रीका ने 12 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। साउथ अफ्रीका की और से हेंड्रिक्स और मारक्रम क्रीज पर मौजूद हैं।
-
2:15 PM (IST) Oct 09, 2022
साउथ अफ्रीका को लगा दूसरा झटका
साउथ अफ्रीका को यानामान मलान के रूप में दूसरा झटका लगा है, शाहबाज अहमद ने उन्हें आउट कर दिया है।
-
1:45 PM (IST) Oct 09, 2022
साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका
क्विंटन डिकॉक के रूप में साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा है। डिकॉक को मोहम्मद सिराज ने बोल्ड कर दिया।
-
1:31 PM (IST) Oct 09, 2022
साउथ अफ्रीका की पारी शुरू
साउथ अफ्रीका की ओर से यानामान मलान और क्विंटन डिकॉक पारी की शुरुआत कर रहे हैं।
-
1:25 PM (IST) Oct 09, 2022
भारतीय टीम में बदलाव
आज के वनडे के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। ऋतूराज गायकवाड़ की जगह शाहबाज अहमद और रवि बिश्नोई की जगह वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है।
-
1:18 PM (IST) Oct 09, 2022
शाहबाज अहमद करेंगे डेब्यू
भारत के लिए आज ऑल रॉउंडर शाहबाज अहमद भारत के लिए डेब्यू कर रहे हैं।
-
1:14 PM (IST) Oct 09, 2022
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI
यानेमन मलान, क्विंटन डिकॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज (कप्तान), कगिसो रबाडा, अनरिख़ नॉर्खिये, ब्योन फोर्टिन
-
1:13 PM (IST) Oct 09, 2022
भारत की प्लेइंग XI
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आवेश खान
-
1:12 PM (IST) Oct 09, 2022
कप्तान बवुमा के बिना उतरी अफ्रीका
साउथ अफ्रीका की टीम में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। आज के मैच में बवुमा की जगह केशव महाराज टीम के कप्तान होंगे।
-
1:08 PM (IST) Oct 09, 2022
साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
-
12:56 PM (IST) Oct 09, 2022
रांची पिच और मौसम का हाल
रांची में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को फायदा मिलने की उम्मीद। मैदान पर एक बार बना है 300 का स्कोर। यहां पढ़ें पिच, टॉस और मौसम का हाल।
-
12:53 PM (IST) Oct 09, 2022
शाहबाज अहमद का डेब्यू
ऑलराउंडर शाहबाज अहमद आज भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें टीम इंडिया की कैप दी गई है।