IND vs SA 3rd T20I Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन बनाए जिसमें राइली रुसो की 100 रन की पारी भी शामिल है। जवाब में भारत की पूरी टीम 18.3 ओवर में 178 रन पर आउट हो गई। टीम इंडिया को इस मुकाबले में 49 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। बता दें कि भारतीय टीम ने गुवाहाटी में दूसरा मुकाबला 16 रनों से जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली थी। भारत ने 3 मैच की इस टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर यह पहली टी20 सीरीज जीत है।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IND vs SA 3rd T20I Highlights: भारत की पारी 178 पर खत्म, साउथ अफ्रीका ने 49 रन से हराया, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज
IND vs SA 3rd T20I Highlights: भारत की पारी 178 पर खत्म, साउथ अफ्रीका ने 49 रन से हराया, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज
IND vs SA 3rd T20I Highlights: भारत को सीरीज के आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 49 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।
IND vs SA 3rd T20I Indore: यहां देखिए भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले तीसरे टी20 से जुड़े अपडेट
-
10:39 PM (IST) Oct 04, 2022
भारत की हार
भारत की पारी 18.3 ओवर में 178 रन पर खत्म हो गई। सीरीज के आखिरी मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों 49 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।
-
10:30 PM (IST) Oct 04, 2022
भारत का नौवां विकेट गिरा
दीपक चाहर के रूप में भारत को नौवां झटका लगा। उनका विकेट प्रिटोरियस ने लिया। भारत का स्कोर 168/9
-
10:08 PM (IST) Oct 04, 2022
भारत को लगा आठवां झटका
रविचंद्रन अश्विन 2 रन बनाकर केशव महाराज की गेंद पर रबाडा के हाथों लपके गए। भारत का स्कोर 12.2 ओवर में 120/8
-
10:05 PM (IST) Oct 04, 2022
भारत को लगा सातवां झटका
अक्षर पटेल 12वें ओवर में 9 रन बनाकर बने वैन पार्नेल के शिकार। भारत का सातवां विकेट 114 रन पर गिरा।
-
9:58 PM (IST) Oct 04, 2022
भारत का छठा विकेट गिरा
हर्षल पटेल 17 रन बनाकर हुए आउट। उनका विकेट लुंगी एनगिडी ने लिया। सिक्स लगाने के लिए लॉन्ग ऑफ पर मारा बाउंड्री के करीब डेविड मिलर के हाथों लपके गए।
-
9:49 PM (IST) Oct 04, 2022
भारतीय पारी के 10 ओवर खत्म
भारतीय पारी के 10 ओवर के खत्म होने के बाद स्कोर है 95/5, क्रीज पर मौजूद हैं अक्षर पटेल और हर्षल पटेल।
-
9:42 PM (IST) Oct 04, 2022
भारत का पांचवां विकेट गिरा
शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट प्रिटोरियस ने लिया। भारत का स्कोर 86/5
-
9:36 PM (IST) Oct 04, 2022
भारत का चौथा विकेट गिरा
ताबड़तोड़ पारी खेल रहे दिनेश कार्तिक 21 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हो गए। रिवर्स स्विप मारने के चक्कर में केशव महाराज की गेंद पर हुए क्लीन बोल्ड।
-
9:30 PM (IST) Oct 04, 2022
भारत का पावरप्ले खत्म
भारत ने 6 ओवर के पावरप्ले के खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर बनाए 64 रन, दिनेश कार्तिक और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद।
-
9:26 PM (IST) Oct 04, 2022
भारत का तीसरा विकेट गिरा
तेज तर्रार पारी खेल रहे ऋषभ पंत 14 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट लुंगी एनगिडी ने लिया।
-
9:10 PM (IST) Oct 04, 2022
भारत का दूसरा विकेट गिरा
श्रेयस अय्यर सिर्फ 1 रन बनाकर वैन पार्नेल की गेंद पर LBW आउट हुए। भारत का स्कोर 4/2
-
9:06 PM (IST) Oct 04, 2022
भारत का पहला विकेट गिरा
कप्तान रोहित शर्मा पहली ओवर में बने कगिसो रबाडा का शिकार। खाता तक नहीं खोल सके रोहित।
-
8:47 PM (IST) Oct 04, 2022
भारत को मिला 228 का लक्ष्य
साउथ अफ्रीका ने राइली रूसो की नाबाद 100 रनों की पारी के बदौलत पहले खेलते हुए 3 विकेट पर 227 रन बनाए हैं। भारत को क्लीन स्वीप करने के लिए 228 रनों का लक्ष्य मिला है। भारत के लिए आखिरी ओवर में दीपक चाहर ने 24 रन लुटा दिए।
-
8:41 PM (IST) Oct 04, 2022
स्टब्स आउट
20वें ओवर की दूसरी गेंद पर दीपक चाहर ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 18 गेंदों पर 23 रन बनाए।
-
8:39 PM (IST) Oct 04, 2022
रूसो ने जड़ा शतक
राइली रूसो ने 48 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। यह उनके करियर का पहला टी20 शतक है।
-
8:38 PM (IST) Oct 04, 2022
19वें ओवर में आए 11 रन
लंबे समय के बाद जिस 19वें ओवर में भारतीय गेंदबाज कम से 15 से अधिक रन देते थे, आज मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 11 रन दिए।
-
8:37 PM (IST) Oct 04, 2022
स्कोर 200 पार
18.4 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 201 रन हो गया है। रिली रूसो 98 और स्टब्स 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
8:29 PM (IST) Oct 04, 2022
आखिरी 3 ओवर बाकी
रिली रूसो (79) और ट्रिस्टन स्टब्स (17) क्रीज पर डटे हुए हैं। साउथ अफ्रीका की टीम ने 17 ओवर में महज 2 विकेट पर 177 रन बना लिए हैं।
-
8:09 PM (IST) Oct 04, 2022
रूसो की तेजतर्रार फिफ्टी
रिली रूसो ने 27 गेंदों पर छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। 14 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट पर 145 रन है।
-
8:02 PM (IST) Oct 04, 2022
डी कॉक आउट
क्विंटन डी कॉक 43 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्हें श्रेयस अय्यर ने शानदार थ्रो के साथ रनआउट किया।
-
7:55 PM (IST) Oct 04, 2022
भारतीय गेंदबाजों की धुनाई
11वें ओवर में हर्षल पटेल ने 18 रन दे दिए हैं। इससे पहले 10वें ओवर में उमेश यादव ने 13 और अश्विन ने 9वें ओवर में 15 रन दिए थे। साउथ अफ्रीका ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं।
-
7:47 PM (IST) Oct 04, 2022
डी कॉक ने लगाई फिफ्टी
साउथ अफ्रीका ने आज शानदार शुरुआत करते हुए 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। रिली रूसो 35 और क्विंटन डी कॉक 33 गेंदों पर पचासा जड़ने के बाद 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
7:34 PM (IST) Oct 04, 2022
सिराज की जमकर धुनाई
मोहम्मद सिराज ने दो ओवर में 26 रन दे दिए हैं। क्विंटन डी कॉक और रिली रूसो ने उन्हें निशाना बनाया है।
-
7:30 PM (IST) Oct 04, 2022
पॉवरप्ले खत्म
साउथ अफ्रीका ने पॉवरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। इस दौरान कप्तान बावुमा के रूप में एक झटका उमेश यादव ने दिया है। क्विंटन डी कॉक और रिली रोस्यू आज बेहतरीन टच में नजर आ रहे हैं।
-
7:22 PM (IST) Oct 04, 2022
बावुमा फिर से फेल
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा एक बार फिर से फेल होकर जल्दी आउट हो गए। उन्होंने 8 गेंदों पर 3 रन बनाए और उमेश यादव ने स्पेल की पहली गेंद पर उन्हें आउट कर दिया।
-
7:20 PM (IST) Oct 04, 2022
4 ओवर पूरे
साउथ अफ्रीका ने 4 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं। दीपक चाहर ने दो ओवर में 9 रन देकर कसी हुई शुरुआत की और रविचंद्रन अश्विन ने एक ओवर में 7 रन दिए। वहीं मोहम्मद सिराज ने एक ओवर में 13 रन लुटाए।
-
7:11 PM (IST) Oct 04, 2022
सिराज की हुई पिटाई
मोहम्मद सिराज दूसरा ओवर फेंकने आए और क्विंटन डी कॉक ने उनके ऊपर एक छक्का और एक चौका जड़ा। इस ओवर में सिराज ने 13 रन लुटाए।
-
7:06 PM (IST) Oct 04, 2022
चाहर की टाइट शुरुआत
दीपक चाहर ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की और उन्होंने सिर्फ एक रन दिया। क्विंटन डी कॉक ने चार गेंदें खेलकर एक रन बनाया और कप्तान बावुमा 2 गेंदें डॉट खेलकर 0 रन पर हैं।
-
6:42 PM (IST) Oct 04, 2022
साउथ अफ्रीका की Playing 11
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रिले रोस्यू, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वायन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
-
6:40 PM (IST) Oct 04, 2022
भारतीय टीम में 3 बदलाव
भारतीय टीम में आज 3 बदलाव किए गए हैं। प्लेइंग 11 इस प्रकार है:-
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।
-
6:33 PM (IST) Oct 04, 2022
भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
-
8:58 PM (IST) Oct 03, 2022
साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्चून, रीजा हेंडरिक्स, हेनरिक क्लासेन, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडि, एनरिक नॉर्खिया, वायन पार्नेल, एंडिल फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, रिली रोस्यू, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
-
8:58 PM (IST) Oct 03, 2022
भारत का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद, उमेश यादव।
-
6:09 PM (IST) Oct 03, 2022
विराट कोहली नहीं खेलेंगे!
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को इंदोर के होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से विश्राम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक भारतीय टीम के गुवाहाटी में रविवार को सीरीज अपने नाम करने के बाद कोहली सोमवार की सुबह सीधे मुंबई रवाना हो गए। जबकि पूरी टीम इंदोर पहुंच गई है।
-
6:08 PM (IST) Oct 03, 2022
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारियां
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। ऐसे में सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देखे जा सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इसके साथ मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और ताजा अपडेट https://www.indiatv.in/sports पर भी पढ़ी जा सकती है।
-
6:07 PM (IST) Oct 03, 2022
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
भारतीय समयानुसार इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे और मैच की पहली गेंद शाम 7 बजे डाली जाएगी।
-
6:07 PM (IST) Oct 03, 2022
कब और कहां खेला जाएगा यह मुकाबला?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मैच मंगलवार (4 अक्टूबर) को खेला जाएगा। यह मुकाबला इंदोर के होलकर स्टेडियम में होगा।