1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गुवाहाटी टेस्ट पहले टीम इंडिया को लेकर बड़ी खबर, इस खिलाड़ी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

गुवाहाटी टेस्ट पहले टीम इंडिया को लेकर बड़ी खबर, इस खिलाड़ी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

 Published : Nov 20, 2025 02:46 pm IST,  Updated : Nov 20, 2025 02:46 pm IST

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट अब काफी करीब है। इस बीच शुभमन​ गिल और ऋषभ पंत को लेकर बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है।

rishabh pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : GETTY

India vs South Africa 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट की तैयारी इस वक्त जोरों पर है। दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी के मैदान पर खेला जाना है। इस बीच टीम इंडिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खास तौर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल के खेलने और ना खेलने को लेकर जारी सस्पेंस अब काफी हद तक खत्म हो चुका है। अब खबर है कि दूसरे खिलाड़ी को बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चा हो रही है। जिसका ऐलान जल्द कर दिया जाएगा। 

कोलकाता टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे कप्तान गिल

टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। कोलका​ता में खेले गए इस मैच की दूसरी पारी में गिल बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आए और भारतीय टीम एक छोटे स्कोर का पीछा करते हुए ये मैच हार गई थी। इसके बाद ही इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि गिल दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि गिल टीम के साथ कोलका​ता से गुवाहाटी गए हैं।

गिल के खेलने की संभावना न के बराबर, शुक्रवार को होगा फिटनेस टेस्ट

अब खबर है कि शुभमन गिल के अगले मैच में खेलने की संभावना ना के बराबर है। यानी अगर गिल गुवाहाटी टेस्ट खेलते हैं तो ये कोई अजूबा ही होगा। खबर है कि जब गुरुवार को भारतीय खिलाड़ी गुवाहाटी में प्रैक्टिस के लिए उतरे तो शुभमन गिल उसमें शामिल नहीं थे। अब पता चला है कि मैच से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को गिल का फिटनेस टेस्ट होगा। उसके बाद अगला फैसला लिया जाएगा। हालांकि माना यही जा रहा है कि गिल अगला मुकाबला नहीं खेलेंगे। 

ऋषभ पंत को बनाया जा सकता है कप्तान

इस बीच खबर है कि ​शुभमन की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। वे इस टीम के उपकप्तान हैं। इसलिए पहला हक उन्हीं का बनता है। पंत के लिए ये पहला अनुभव होगा। इससे पहले ऋषभ पंत भारत के लिए तो कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वे पहली बार कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस बीच इन सारी बातों पर अभी तक ​बीसीसीआई की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। उम्मीद है कि शुकवार की शाम तक इन सभी बदलावों को लेकर आखिरी ऐलान भी कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

Asia Cup Rising Stars: भारत का सेमीफाइनल में किससे होगा मुकाबला, इस दिन खेला जाएगा मैच

IND vs SA: 9 या फिर साढ़े नौ, कितने बजे शुरू होगा गुवाहाटी टेस्ट, मुकाबले का ये है सही वक्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल