Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA : साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के ऑलराउंड प्रदर्शन से खुश हैं कप्तान विराट कोहली

IND vs SA : साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के ऑलराउंड प्रदर्शन से खुश हैं कप्तान विराट कोहली

Edited by: Bhasha Published : Dec 31, 2021 12:03 pm IST, Updated : Dec 31, 2021 12:04 pm IST

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के गढ़ माने जाने वाले सुपरस्पोर्ट पार्क में पहले टेस्ट मैच में 113 रन से जीत दर्ज करके 2021 का शानदार अंत किया।

IND vs SA, Virat Kohli, South Africa vs India, sports, cricket- India TV Hindi
Image Source : AP Indian cricket team 

Highlights

  • कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली जीत के टीम इंडिया की जमकर तारीफ की
  • पहले टेस्ट में मिली जीत के बाद भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उनकी टीम टेस्ट मैच जीतने का कोई भी अवसर नहीं गंवाती है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपरस्पोर्ट पार्क में मिली जीत इस बात का प्रमाण है कि यह टीम क्रिकेट के लंबे प्रारूप में अब 'ऑलराउंड टीम' बन गयी है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के गढ़ माने जाने वाले सुपरस्पोर्ट पार्क में पहले टेस्ट मैच में 113 रन से जीत दर्ज करके 2021 का शानदार अंत किया। 

कोहली ने बीसीसीआई.टीवी से कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका में किसी भी स्थान पर टेस्ट मैच खेलना आसान नहीं है और सेंचुरियन निश्चित रूप से इनमें सबसे मुश्किल स्थल है।’’ भारतीय बल्लेबाजों ने पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन किया तो तेज गेंदबाजों ने 18 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी को तहस नहस किया। कोहली ने कहा, ‘‘हमने चार दिन में परिणाम हासिल कर लिया। यह इस बात का प्रमाण है कि आज हम ऐसी टीम बन गये हैं जो अपने मजबूत पक्षों का खुलकर प्रदर्शन करती है।’’ 

यह भी पढ़ें- Year ender 2021 : इन कारणों से सुर्खियों में रहा विश्व क्रिकेट, जानें इन 10 लम्हों के बारे में जिसका गवाह बना यह साल

उन्होंने कहा, ‘‘हम मैच जीतने के लिये मौका देख रहे थे। अब हम इसी तरह की क्रिकेट खेलते हैं और मैच में किसी भी स्तर पर मौका मिलने पर उसका पूरा फायदा उठाते हैं।’’ 

भारत अभी तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है और कोहली का मानना है भारतीय टीम के पास दूसरे टेस्ट में अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिये घरेलू टीम पर दबाव बनाने का यह स्वर्णिम अवसर है। कोहली ने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छी स्थिति है। हम विदेश में खेल रहे हैं और 1-0 से आगे है। विरोधी टीम को दूसरे टेस्ट में फिर से दबाव में रखने का यह हमारे पास स्वर्णिम अवसर है और प्रत्येक खिलाड़ी इस पर ध्यान दे रहा है।’’ 

यह भी पढ़ें- Ashes 2021-22: ऑस्ट्रेलियाई टीम को चौथे टेस्ट से पहले लगा बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज हुआ कोरोना पॉजिटिव

उन्होंने कहा, ‘‘वांडरर्स के लिये मंच बहुत अच्छी तरह से सजा हुआ है। हम वहां अधिक सकारात्मक होकर जा सकते हैं। ’’ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में भारतीय टीम ने शानदार सफलता हासिल की और कोहली ने कहा कि प्रत्येक अगले मैच में टीम अधिक आत्मविश्वास के साथ उतर रही है। 

उन्होंने कहा, ‘‘नया साल यह विश्लेषण करने के लिये बहुत अच्छा मंच है कि हमने अपनी क्रिकेट कैसे खेली और मुझे लगता है कि हमने पिछले दो-तीन वर्षों में विशेषकर विदेशों में शानदार क्रिकेट खेली है। हमारी टीम अब अधिक बेहतर और आत्मविश्वासी बनती जा रही है।’’ 

यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने लिया टेस्ट क्रिकेट से सन्यास, इस वजह से लिया फैसला

पहली पारी में 123 रन की शानदार पारी खेलकर मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने नवनियुक्त उप कप्तान केएल राहुल ने कहा कि वह इस जीत से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका जैसे देश में आकर उन्हें उनके अजेय गढ़ में हराना विशेष है। यह हमारे लिए दूसरी ऐसी जीत है। पहली गाबा में और अब सेंचुरियन में। उम्मीद है कि हम सीरीज जीतने में सफल रहेंगे।’’

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement