IND vs SA 2nd Test: भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में 408 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया को इस मुकाबले की चौथी पारी में जीत हासिल करने के लिए 549 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 140 रन बनाकर सिमट गई। टीम इंडिया को पिछले एक साल में घर पर दूसरी बार किसी टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है।