India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मुकाबला खेला गया। जहां टीम इंडिया ने यह मैच 243 रनों से जीत लिया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 327 रनों का लक्ष्य दिया था। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 83 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार 8वीं जीत भी दर्ज कर ली है। भारत की जीत में विराट कोहली का अहम योगदान रहा। उन्होंने इस मुकाबले में शानदार शतक लगाया। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके।
इस मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें