1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिराज ही नहीं बिहार के इस गेंदबाज ने भी साउथ अफ्रीका में रचा इतिहास, छोटे से करियर में किया बड़ा धमाका

सिराज ही नहीं बिहार के इस गेंदबाज ने भी साउथ अफ्रीका में रचा इतिहास, छोटे से करियर में किया बड़ा धमाका

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jan 03, 2024 05:23 pm IST,  Updated : Jan 03, 2024 05:23 pm IST

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका की टीम को दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में सिर्फ 55 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। इस दौरान टीम इंडिया के एक गेंदबाज ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को सिर्फ 55 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। इस दौरान मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट हासिल किए। टेस्ट क्रिकेट में मोहम्मद सिराज का यह सबसे बेस्ट प्रदर्शन है। सिराज के अलावा बिहार के एक और गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया। यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि मुकेश कुमार हैं। मुकेश कुमार ने अपने छोटे से टेस्ट करियर में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आइए उसके बारे में आपको बताते हैं।

बिहार के लाल का कमाल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान मुकेश कुमार ने 2.2 ओवर ही गेंदबाजी की लेकिन उन्होंने इस दौरान ही एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। मुकेश कुमार ने 2.2 ओवर में बिना रन दिए दो विकेट हासिल किए। इससे पहले सिर्फ दो ही गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कर सके हैं। जिन्होंने बिना एक भी रन दिए विकेट हासिल किया हो। मुकेश कुमार ऐसा करना वाले तीसरे गेंदबाज बने हैं। मुकेश कुमार से पहले साल 1959 में रिची बेनॉड ने बिना रन दिए 3 विकेट हासिल किए थे। वहीं साल 2021 में जो रूट ने भी बिना रन दिए दो विकेट हासिल किए थे।

मोहम्मद सिराज ने निभाई अहम भूमिका

साउथ अफ्रीका को 55 रन पर ऑलआउट करने में मोहम्मद सिराज ने अहम भूमिका निभाई। भारत की ओर से सिराज ने 9 ओवर में 15 रन खर्च किए और 6 विकेट हासिल किए। वहीं, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को 2-2 विकेट मिले। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब टीम इंडिया के पास एक बड़ी लीड हासिल करने का मौका है। हालांकि टीम इंडिया ने पहले दिन दूसरे सेशल में ही लीड हासिल कर लिया है। इस मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

IND vs SA 2nd Test Scorecard

यह भी पढ़ें

Team India: 1 साल में भारतीय गेंदबाजों ने बदल के रख दिए सभी आंकड़े, विरोधी टीमों का किया ऐसा बुरा हाल

IND vs SA: सिराज ने तोड़ी साउथ अफ्रीका की कमर, बनाए ये सारे रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल