1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: रांची वनडे में रोहित-कोहली मिलकर रचेंगे इतिहास, तेंदुलकर-द्रविड़ का ये बड़ा रिकॉर्ड टूटना तय

IND vs SA: रांची वनडे में रोहित-कोहली मिलकर रचेंगे इतिहास, तेंदुलकर-द्रविड़ का ये बड़ा रिकॉर्ड टूटना तय

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 29, 2025 08:17 am IST,  Updated : Nov 29, 2025 08:17 am IST

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को रांची के मैदान पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में मैदान पर उतरने के साथ रोहित-कोहली मिलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे।

Rohit Sharma And Virat Kohli- India TV Hindi
रोहित शर्मा और विराट कोहली Image Source : AP

भारतीय टीम घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करने के बाद अब 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला रांची के स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल संभालेंगे। इस सीरीज में सभी की नजरें एकबार फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं, जिनको खेलते हुए देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस मुकाबले में रोहित और कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे।

इस मामले में रोहित-कोहली मिलकर छोड़ देंगे द्रविड़-तेंदुलकर को पीछे

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में एक जोड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में अभी रोहित-कोहली संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। रोहित और कोहली ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 391 मैचों में साथ खेला है, वहीं इतने ही मैच सचिन और द्रविड़ ने मिलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में साथ खेले हैं। ऐसे में जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची के मैदान पर खेले जाने वाले वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित और कोहली खेलने उतरेंगे उसी के साथ दोनों मिलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे, जिसमें वह भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में एक जोड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले बन जाएंगे।

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा जोड़ी के तौर पर मैच खेलने वाले प्लेयर्स

  • रोहित शर्मा और विराट कोहली - 391 इंटरनेशनल मैच
  • सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ - 391 इंटरनेशनल मैच
  • राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली - 369 इंटरनेशनल मैच
  • सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले - 367 इंटरनेशनल मैच
  • सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली - 341 इंटरनेशनल मैच
  • विराट कोहली और रवींद्र जडेजा - 309 इंटरनेशनल मैच

टीम इंडिया का अफ्रीका के खिलाफ वनडे में है ऐसा रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम का रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें अभी तक अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी देखने को मिला है। अभी तक दोनों टीमों के बीच वनडे में कुल 94 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 51 मुकाबलों को अपने नाम किया है तो वहीं टीम इंडिया 40 मैचों में जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी, इसके अलावा तीन मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका।

ये भी पढ़ें

IND vs SA 1st ODI: कब और कहां फ्री में देख सकते हैं पहला वनडे मुकाबला, रांची के मैदान पर होगी टक्कर

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की हेल्थ पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानकर खुश होंगे भारतीय फैंस

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल