भारतीय क्रिकेट टीम इस समंय साउथ अफ्रीका दौरे पर है और 4 मैचों की T20I सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच डरबन में खेला गया था जिसमें भारत ने संजू सैमसन के धमाकेदार शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका को 61 रनों से मात दी थी। संजू सैमसन ने इस मैच में शतक के साथ लगातार 2 T20 पारियों में शतक बनाते नया इतिहास रचा था। संजू लगातार दो T20I पारियों में शतक जड़ने वाले दुनिया के चौथे और भारत के पहले बल्लेबाज बने थे। अब भारतीय टीम दूसरे T20I मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ का सामना कर रही है। इस मैच में एक बार फिर संजू सैमसन से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए और सिर्फ 3 गेंदों का सामना करने के बाद पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही संजू के नाम बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया।
दरअसल, संजू सैमसन इस साल T20I क्रिकेट में चौथी बार डक पर आउट हुए हैं। इस तरह वह एक साल के भीतर T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा 4 बार डक पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यूसुफ पठान, रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम एक साल में 3-3 बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज था।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I मैच में सेंचुरी जड़ने वाले संजू सैमसन जब दूसरे मैच में डक पर आउट हुए तो वह एक अनोखे क्लब में शामिल हो गए। संजू दुनिया के 13वें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जो T20I क्रिकेट में सेंचुरी के बाद डक पर आउट हुए हैं। इस लिस्ट में शामिल होने वाले वह सिर्फ दूसरे भारतीय है। इससे पहले ये कारनामा भारत की ओर से सिर्फ यशस्वी जायसवाल ने किया था।
यह भी पढ़ें:
विराट भी नहीं कर पाए जो काम, हारिस रऊफ के नाम अद्भुत कीर्तिमान, धोनी-रोहित के क्लब में मारी एंट्री
पाकिस्तान ने ये क्या रिकॉर्ड बना दिया, टीम इंडिया को भी पछाड़ दिया; ऐसा करने वाली बनी पहली एशियन टीम
संपादक की पसंद