भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में अफ्रीकी टीम की तरफ से काफी शानदार खेल इस बार देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया को हर विभाग में मात देने का काम किया। साउथ अफ्रीका की तरफ से इस टेस्ट सीरीज के दोनों मुकाबलों में खेलने वाले ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर काबिज हैं, जिसमें उन्होंने गुवाहाटी टेस्ट मैच के पांचवें दिन साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी डेल स्टेन के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया जिसमें अब वह भारत में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
हार्मर ने सिर्फ 2 टेस्ट मैचों में किया ये बड़ा कमाल
साइमन हार्मर का भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में गेंद से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह अब अफ्रीका की तरफ से भारत में टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। हार्मर से पहले ये रिकॉर्ड डेल स्टेन के नाम पर था जिन्होंने साल 2007-08 में खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ कुल 15 विकेट हासिल किए थे। हार्मर के सामने भारतीय गेंदबाज इस टेस्ट सीरीज में साफतौर पर संघर्ष करते हुए दिखाई दिए जिसमें वह गुवाहाटी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 5 विकेट हॉल लेने में भी कामयाब रहे हैं।
हार्मर ने इस टेस्ट सीरीज में तीसरी बार पारी में लिए चार या उससे अधिक विकेट
भारतीय टीम के खिलाफ भारत में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा बार पारी में चार या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा करने के मामले में पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक पहले नंबर पर काबिज हैं, जिसमें उन्होंने साल 1999 की 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में चार बार पारी में 4 या उससे अधिक विकेट लिए थे। वहीं अब इस लिस्ट में साउथ अफ्रीकी टीम के ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर का नाम भी शामिल हो गया है, जिन्होंने भारत के खिलाफ इस 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में तीन पारियों में चार या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया है। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के शेन शिलिंगफोर्ड और एजाज पटेल का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत में खेलते हुए 2 पारियों में 4 या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें
सचिन तेंदुलकर की तरह यशस्वी जायसवाल को भी करना होगा त्याग, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने दी अहम सलाह
साउथ अफ्रीका के कोच ने दिया विवादित बयान, कहा- 'हम टीम इंडिया को घुटने के बल लाना चाहते थे'