1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Suryakumar Yadav IND vs SA: सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड, बन गए भारत के नंबर-1 बल्लेबाज

Suryakumar Yadav IND vs SA: सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड, बन गए भारत के नंबर-1 बल्लेबाज

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Sep 28, 2022 11:30 pm IST,  Updated : Sep 28, 2022 11:30 pm IST

Suryakumar Yadav IND vs SA: सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते हुए शिखर धवन के 4 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
Suryakumar Yadav Image Source : BCCI

Highlights

  • सूर्यकुमार यादव ने खेली अर्धशतकीय पारी
  • सूर्या ने एक कैलेंडर ईयर में बनाए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन
  • सूर्या ने तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav IND vs SA: सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में 4 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सूर्या ने एक कैलेंडर साल में टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने के शिखर धवन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मैच के सातवें ओवर में लगातार छक्कों के साथ धवन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दिल्ली के बल्लेबाज धवन ने 2018 में 689 रन का रिकॉर्ड बनाया था जिसे सूर्या ने तोड़ दिया।

एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav
Image Source : BCCISuryakumar Yadav

सूर्यकुमार 2022 के 21 मैच खेलकर पहले ही पहले से ही कैलेंडर कैलेंडर ईयर के टॉप रन स्कोरर बने हुए हैं। इस मैच में भी उन्होंने साउथ अफ्रीका के हर गेंदबाज की निर्ममता से बिना किसी भेदभाव के पिटाई की। रोहित शर्मा और विराट कोहली के जल्दी आउट होने के बाद वे क्रीज पर आए और आते ही बैक टू बैक छक्के लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। इन्हीं छक्कों के बीच उन्होंने नया कीर्तिमान भी बना दिया। सूर्या जब ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में क्रीज पर आए तब 2018 में शिखर के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें सिर्फ आठ रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने आसानी से पार कर लिया।

भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन

साल नाम रन
2012 विराट कोहली 471
2013 युवराज सिंह 77
2014 विराट कोहली 385
2015 रोहित शर्मा 128
2016 विराट कोहली 641
2017  विराट कोहली 299
2018 शिखर धवन 689
2019 विराट कोहली 466
2020 केएल राहुल 404
2021 रोहित शर्मा 424
2022 सूर्यकुमार यादव 732

इस लिस्ट में विराट कई मौकों पर 2012, 2014, 2016, 2017, और 2019 में भारत के प्रमुख रन स्कोरर रहे हैं। रोहित शर्मा भी 2015 और 2021 में सूची में दो बार शामिल हैं, जबकि केएल राहुल 2020 में भारत के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

सूर्या ने पिछले मैच में 2016 में विराट कोहली के बनाए 641 रनों के टैली को पीछे छोड़ दिया था। मुंबई के बल्लेबाज ने इन तमाम रिकॉर्डों को तोड़ने के लिए इस साल एक शतक के साथ पांच अर्धशतक भी लगाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल