Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच, जानें कब, कहां और कितने बजे से होगी टक्कर

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच, जानें कब, कहां और कितने बजे से होगी टक्कर

Written By: Mohid Khan Published : Jun 28, 2024 07:44 pm IST, Updated : Jun 28, 2024 09:11 pm IST

IND vs SA Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच खेला जाना है। इन दोनों ही टीमों को आईसीसी ट्रॉफी का पिछले कई सालों से इंतजार है।

ind vs sa - India TV Hindi
Image Source : GETTY कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा IND vs SA मैच

IND vs SA T20 World Cup 2024 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा मैच भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। बता दें, टीम इंडिया 10 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम अपने क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आईसीसी के किसी वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेलेगी। ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है। 

आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करने उतरेगी भारतीय टीम

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम जब टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसके सामने पिछले 10 साल से अधिक के वैश्विक खिताबी सूखे को खत्म करने की चुनौती होगी। अपने फाइनल तक के अभियान में दोनों टीमें अजेय रही हैं लेकिन बड़े टूर्नामेंटों के कई फाइनल मैचों को खेलने के अनुभव के कारण भारत का पलड़ा भारी होगा। साउथ अफ्रीका 1998 के बाद पहली बार आईसीसी के किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है।

कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा मैच 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ये फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में स्थित केन्सिंगटन ओवल में खेला जाएगा। फाइनल मैच का टॉस भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे होगा। वहीं, मैच की पहली गेंद रात 8:00 बजे फेंकी जाएगी। वहां के स्थानीय समय के अनुसार यह मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। बता दें, साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान और भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज। 

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्खिया, कागिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स।

ये भी पढ़ें

भारतीय महिला टीम के नाम हुआ क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में ही लगा दिया रनों का अंबार 

विराट कोहली और रोहित शर्मा ​करेंगे ​बड़ा कारनामा, युवराज सिंह का महान कीर्तिमान होगा ध्वस्त 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement