1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA 3rd T20I: बदल जाएगी टीम इंडिया, जानिए कौन हो सकता है बाहर!

IND vs SA 3rd T20I: बदल जाएगी टीम इंडिया, जानिए कौन हो सकता है बाहर!

 Published : Jun 13, 2022 05:51 pm IST,  Updated : Jun 13, 2022 05:51 pm IST

सीरीज में खेले गए दो मैचों में अभी तक सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ उस रंग में नजर नहीं आए हैं, जिस तरह से वे आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के​ लिए अक्सर बल्लेबाजी करते हैं। 

IND vs SA 3rd T20I Match- India TV Hindi
IND vs SA 3rd T20I Match Image Source : INDIA TV

Highlights

  • भारत बनाम दक्षिण टी20 सीरीज का तीसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा
  • पहले दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया पर सीरीज भी हारने का खतरा मंडराया
  • पहले और दूसरे मैच में एक ही प्लेइंग इलेवन, तीसरे में बदलाव दिख रहा है संभव

IND vs SA 3rd T20I Match Playing XI : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए ये मैच बहुत खास होने वाला है। पहले ही दोनों मैच हार चुकी टीम इंडिया अगर एक और मैच हारती है तो सीरीज भी हाथ से चली जाएगी। वहीं दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की कोशिश होगी कि तीसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज को अपने कब्जे में किया जाए। भारतीय टीम के लिए ये मैच करो या मरो से कम नहीं होगा। इस बीच संभावना जताई जा रही है कि पहले दो मैच हारने के बाद अब टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव कर सकता है।

रुतुराज गायकवाड़, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल और अक्षर पटेल नहीं दिखे रंग में 

सीरीज में खेले गए दो मैचों में अभी तक सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ उस रंग में नजर नहीं आए हैं, जिस तरह से वे आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के​ लिए अक्सर बल्लेबाजी करते हैं। इतना ही नहीं खुद कप्तान ऋषभ पंत भी रन नहीं बना पा रहे हैं, साथ ही उनकी कप्तानी में लिए गए फैसलों पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लिए और पर्पल कैप अपने नाम की, लेकिन अब उनकी गेंदबाजी में वो धार नजर नहीं आ रही है। अभी तक चहल ने इस सीरीज के दो मैचों में 6.1 ओवर गेंदबाजी की और उसमें 75 रन देकर एक विकेट लिया है। हर्षल पटेल आईपीएल 2021 और आईपीएल 2022 में कमाल की गेंदबाजी कर रहे थे। वे बहुत ज्यादा रन तो नहीं दे रहे हैं, लेकिन विकेट भी लेने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। अक्षर पटेल बतौर आलराउंडर टीम में हैं, लेकिन न तो वे गेंद से कुछ कर पा रहे हैं और न ही बल्ले से रन बनाकर टीम के लिए योगदान दे पा रहे हैं। ऐसे में तीसरे मैच से पहले बहुत सारे खिलाड़ियों की जगह पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 
 
उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और रवि ​बिश्नोई में से किसी न किसी को मौका संभव
उधर बाहर बैंच पर बैठे खिलाड़ियों की बात करें तो उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में काफी प्रभावित किया था। उन्हें इसीलिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल पा रहा है। संभावना है कि तीसरे मैच में एक तेज गेंदबाज कम करके उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह में किसी एक को मौका दिया जा सकता है। रवि बिश्नोई भी डगआउट में बैठे हैं। वे भी अक्षर पटेल की जगह टीम में जगह पा सकते हैं। रुतुराज गायकवाड को अगर बाहर किया जाता है तो वेंकटेश अय्यर को बतौर सलामी बल्लेबाज उतरा जा सकता है। भारत किे पास आप्शन तो बहुत हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट, हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान ​ऋषभ पंत किसे  मौका देते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा। 

तीसरे टी20 मैच में ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन 
ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल