1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: शतक से चूके विराट कोहली मगर बतौर कप्तान साउथ अफ्रीका में रच दिया इतिहास

IND vs SA: शतक से चूके विराट कोहली मगर बतौर कप्तान साउथ अफ्रीका में रच दिया इतिहास

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 11, 2022 09:04 pm IST,  Updated : Jan 11, 2022 09:04 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 79 रनों की पारी खेली साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

IND vs SA Test 3 Day 1: virat kohli tops the list of indian...- India TV Hindi
IND vs SA Test 3 Day 1: virat kohli tops the list of indian captains with most runs in south africa Image Source : GETTY

Highlights

  • कोहली ने साउथ अफ्रीका में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं
  • इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर सौरव गांगुली हैं जिन्होंने 911 रन बनाए थे
  • 592 रन के साथ इस सूची में एमएस धोनी तीसरे स्थान पर हैं

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में 79 रन बनाए। उन्होंने आज 201 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 12 चौके और एक छक्का जड़ा था। आपको बता दें कि कोहली की कप्तानी पारी के दम पर भारतीय टीम ने पहली इनिंग में 223 रन बनाए। आज भले ही वे शतक जड़ने से चूक गए लेकिन उन्होंने बतौर कप्तान साउथ अफ्रीका ने इतिहास रच दिया है।

साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तानों की सूची में विराट कोहली नंबर-1 पर आ गए हैं। उन्होंने इस देश में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर सौरव गांगुली हैं जिन्होंने 911 रन बनाए थे।

592 रन के साथ इस सूची में एमएस धोनी तीसरे स्थान पर हैं।

IND vs SA: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक, साथ बनाए ये रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तानों की सूची-

1000 – विराट कोहली*

911 – सौरव गांगुली

592 – एमएस धोनी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल