India vs Sri Lanka 2nd T20: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच पल्लेकेले स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। श्रीलंकाई टीम ने पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम को जीतने के लिए 162 रनों का टारगेट दिया। लेकिन भारतीय पारी की शुरुआत में ही बारिश आ गई और टीम इंडिया को 8 ओवर में 78 रनों का टारगेट मिला। टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत टारगेट हासिल कर लिया।
IND vs SL 2nd T20I मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।