1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. INDW vs SLW 4th T20I: टीम इंडिया का विजयी अभियान जारी, चौथे टी20 मैच में श्रीलंका को दी मात

INDW vs SLW 4th T20I: टीम इंडिया का विजयी अभियान जारी, चौथे टी20 मैच में श्रीलंका को दी मात

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Dec 28, 2025 06:35 pm IST,  Updated : Dec 28, 2025 10:15 pm IST

INDW vs SLW: भारत और श्रीलंका की महिला टीम के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया 30 रनों की जीत हासिल करने के साथ सीरीज में 4-0 की बढ़त बनाने में कामयाब हो गई है।

भारत बनाम श्रीलंका...- India TV Hindi
भारत बनाम श्रीलंका महिला चौथा टी20 मैच। Image Source : PTI

INDW vs SLW 4th T20I: भारत और श्रीलंका की टीम के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया जिसे टीम इंडिया 30 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 221 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें स्मृति मंधाना के बल्ले से 80 तो वहीं शैफाली वर्मा 79 रनों की शानदार पारी खेलने में कामयाब रही। वहीं इसके अलावा ऋचा घोष ने अंतिम ओवर्स में तेजी से रन बनाते हुए 16 गेंदों में नाबाद 40 रनों की पारी खेली। वहीं टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका महिला टीम 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी।

चौथे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत - शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी।

श्रीलंका - हासिनी परेरा, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, रश्मिका सेवंदी, काव्या कविंदी, निमेशा मदुशानी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल