1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI 2nd Test Day 3: वेस्टइंडीज के आधे विकेट गिरे, टीम इंडिया ने बनाई मैच पर पकड़

IND vs WI 2nd Test Day 3: वेस्टइंडीज के आधे विकेट गिरे, टीम इंडिया ने बनाई मैच पर पकड़

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Jul 22, 2023 07:00 pm IST,  Updated : Jul 23, 2023 04:31 am IST

IND vs WI 2nd Test Day 3: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन टीम के गेंदबाज 5 विकेट लेने में कामयाब रहे।

IND vs WI 2nd Test Day 3- India TV Hindi
IND vs WI 2nd Test Day 3 Image Source : AP

IND vs WI 2nd Test Day 3 : भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में इस वक्त भिड़ रही है। इस मैच का आज तीसरा दिन था। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने 5 विकेट खोकर 229 रन बना लिए हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे। अब चौथे दिन भारतीय टीम वेस्टइंडीज को जल्दी आउट कर पहली पारी में बड़ी लीड लेना चाहेगी।

WI vs IND 2nd Test: यहां क्लिक करें और देखें तीसरे दिन का स्कोरकार्ड

तीसरे दिन गिरे 5 विकेट

बता दें कि दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन बारिश से प्रभावित रहा। ऐसे में खेल कई बार रुका। वेस्टइंडीज की टीम 5 विकेट खोकर 229 रन बना चुकी है। वहीं टीम इंडिया से अभी वेस्टइंडीज 209 रन पीछे है। तीसरे दिन वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट 75 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं किर्क मैकेंजी 32 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा जर्मेन ब्लैकवुड 20 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि एलिक एथनाज़ 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ जेसन होल्डर 11 रन बनाकर दे रहे हैं। टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा 2 विकेट ले चुके हैं। वहीं मुकेश कुमार, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज 1-1 विकेट ले पाए।

दूसरे टेस्ट में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज

वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), टैगेनारिन चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाज़, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अल्ज़ारी जोसेफ, केमर रोच, जोमेल वारिकन, शैनन गेब्रियल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल