1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI 2nd Test: पहले दिन रोहित-कोहली का धमाका, 300 के करीब टीम इंडिया

IND vs WI 2nd Test: पहले दिन रोहित-कोहली का धमाका, 300 के करीब टीम इंडिया

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Jul 20, 2023 06:15 pm IST,  Updated : Jul 21, 2023 03:10 am IST

IND vs WI 2nd Test: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे मुकाबले में भिड़ रही है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : AP

IND vs WI 2nd Test: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भिड़ रही है। ये मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने पारी और 141 रनों से जीत हासिल की थी। इस मैच में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जवाब में टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट खोकर 288 रन बना लिए हैं।  

IND vs WI दूसरे टेस्ट का लाइव स्कोर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

कोहली और जडेजा क्रीज पर

भारत के लिए विराट कोहली 87 और रवींद्र जडेजा 36 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दूसरे दिन विराट की नजरें अपनी सेंचुरी पूरी करने पर होंगी। इससे पहले ओपनिंग करने आए यश्सवी जायसवाल ने 57 और कप्तान रोहित शर्मा ने 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लेकिन इसके बाद शुभमन गिल सिर्फ 10 और अजिंक्य रहाणे 8 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद पूरे एक सेशन तक कोहली और जडेजा ने टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया।

लंच तक टीम इंडिया को कोई झटका नहीं 

दूसरे टेस्ट के पहले दिन लंच तक टीम इंडिया काफी मजबूत नजर आ रही है। भारतीय टीम ने 26 ओवर्स में बिना कोई विकेट खोए 121 रन बना लिए। टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल 52 और कप्तान रोहित शर्मा 63 बनाकर नाबाद लौटे। वहीं वेस्टइंडीज का कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाया।

दूसरे टेस्ट में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज

वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), टैगेनारिन चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाज़, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अल्ज़ारी जोसेफ, केमर रोच, जोमेल वारिकन, शैनन गेब्रियल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल