1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: भारतीय टीम ने तीसरे T20 में वेस्टइंडीज को चटाई धूल, ये खिलाड़ी बने मैच में हीरो

IND vs WI: भारतीय टीम ने तीसरे T20 में वेस्टइंडीज को चटाई धूल, ये खिलाड़ी बने मैच में हीरो

 Written By: Govind Singh
 Published : Aug 08, 2023 07:23 pm IST,  Updated : Aug 08, 2023 11:30 pm IST

IND vs WI 3rd T20: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 मैच में 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया।

Hardik Pandya- India TV Hindi
Hardik Pandya Image Source : AP

India vs West Indies 3rd T20: तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से पटखनी दी है। वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों के आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए और टीम 20 ओवर में 159 रन ही बना पाई। छोटे टारगेट को टीम इंडिया ने आसानी से हासिल कर लिया। भारतीय टीम के लिए 2 खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। 

टीम इंडिया ने हासिल की जीत 

160 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब ओपनर यशस्वी जायसवाल अपने पहले मैच ही में 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इन दोनों के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने रन बनाने की जिम्मेदारी संभाल ली। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए और धमाकेदार पारी खेली। सूर्या एक बार फिर अपनी पुरानी लय में दिखे। उन्होंने 44 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 लंबे छक्के शामिल थे। उनके तिलक वर्मा ने भी 49 रन और हार्दिक पांड्या ने 20 रनों का योगदान दिया। हार्दिक ने छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। वेस्टइंडीज की तरफ से कोई भी गेंदबाज असर छोड़ने में कामयाब नहीं पाया। विंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट और ओबेथ मैककॉय ने 1 विकेट चटकाया। 

भारतीय स्पिनर्स हुए हावी 

तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज के लिए ब्रेंडन किंग और काइल मेयर्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। किंग ने 42 रन और मेयर्स ने 25 रनों का योगदान दिया, लेकिन मेयर्स के आउट होते ही वेस्टइंडीज की पारी बिखर गई। उन्हें अक्षर पटेल ने आउट किया। भारतीय स्पिनर्स के आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बड़े स्ट्रोक नहीं लगाए। अंत में रोवमैन पॉवेल ने जरूर 19 गेंदों में 40 रन बनाए। 

भारत के लिए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। कुलदीप ने चार ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं, अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इसके अलावा एक विकेट मुकेश कुमार के खाते में गया। 

भारतीय टीम में हुए दो बदलाव 

तीसरे टी20 मैच के लिए ईशान किशन और रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। यशस्वी जायसवाल इस मैच से टी20 डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में धमाकेदार खेल दिखाया था। वहीं, बिश्नोई की जगह कुलदीप यादव को वापस बुलाया गया है। 

IND vs WI के बीच तीसरे टी20 मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

दोनों देशों की प्लेइंग इलेवन: 

भारत: शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार। 

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल