IND vs WI 1st Test, Day 1: भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। अहमदाबाद में 2 अक्टूबर से पहला टेस्ट खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर वेस्टइंडीज की टीम जहां अपनी पहली पारी में 162 रन बनाकर सिमट चुकी थी, तो वहीं भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए थे। दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल 53 और कप्तान शुभमन गिल 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं यशस्वी जायसवाल 36 और साई सुदर्शन सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए थे।