1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, कप्तानी में जुड़ जाएगा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, कप्तानी में जुड़ जाएगा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Aug 06, 2023 10:13 am IST,  Updated : Aug 06, 2023 10:13 am IST

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ सकता है। आज हर हाल में टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

IND vs WI- India TV Hindi
IND vs WI Image Source : GETTY

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी कि रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 में भिड़ने वाली है। सीरीज के पहले मुकाबले में 4 रन से हार झेलने वाली टीम इंडिया अब दूसरे टी20 में बराबरी करने की कोशिश करेगी। लेकिन अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ आज टीम इंडिया हारी तो एक बड़ा खराब रिकॉर्ड टीम के साथ जुड़ जाएगा। 

टीम इंडिया के नाम जुड़ेगा खराब रिकॉर्ड

अगर टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में हारती है तो एक बेहद रिकॉर्ड कप्तान हार्दिक पांड्या की टीम अपने नाम कर लेगी। ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच हारने वाली एशियाई टीम का है। मौजूदा समय में टीम इंडिया इस शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। लेकिन अगर आज हम हारे तो टीम बांग्लादेश के साथ इस लिस्ट में नंबर एक पर पहुंच जाएगी। 

टॉप पर है बांग्लादेश की टीम

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 मैच हारने का एशियाई टीम का रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम है और ये टीम विंडीज के खिलाफ 9 मैच हारी है। दूसरे नंबर पर टीम इंडिया है जिसने वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 मैच गंवाए हैं। आज अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया हारती है तो इस लिस्ट में बांग्लादेश के बराबर पहुंच जाएगी। 

सीरीज में 1-0 से पीछे है टीम इंडिया

5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से पीछे चल रही है। इस सीरीज के पहले टी20 में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बोर्ड पर लगाए थे। 150 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया सिर्फ 145 रन बना पाई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल