1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Virat Kohli: सिर्फ इतने रन बनाते ही कोहली रचेंगे इतिहास, एक साथ सहवाग और शास्त्री को करेंगे पीछे

Virat Kohli: सिर्फ इतने रन बनाते ही कोहली रचेंगे इतिहास, एक साथ सहवाग और शास्त्री को करेंगे पीछे

 Written By: Govind Singh
 Published : Jul 05, 2023 10:03 am IST,  Updated : Jul 05, 2023 10:08 am IST

विराट कोहली वेस्टइंडीज टूर पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वह दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और रवि शास्त्री को पीछे छोड़ सकते हैं।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli, Virender Sehwag And Ravi Shastri Image Source : GETTY

Virat Kohli IND vs WI: विराट कोहली की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर्स में होती है। उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं। पिछले एक दशक से वह भारतीय टीम के लिए नंबर-3 पर बेहतरीन बल्लेबाज बने हुए हैं। वेस्टइंडीज टूर के लिए वह टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

विराट कोहली कर सकते हैं ये कमाल 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का हिस्सा हैं। पहला टेस्ट 12 जुलाई से शुरू होगा। भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अभी तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 मुकाबलों में 822 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 2 शतक निकले हैं। अगर कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 66 रन बना लेते हैं, तो वह रवि शास्त्री, चंदू बोर्डे और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ देंगे। 

रवि शास्त्री ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 847 रन, चंदू बोर्डे ने 870 रन और वीरेंद्र सहवाग ने 888 रन बनाए हैं। इस तरह 66 रन बनाते ही कोहली इन तीनों खिलाड़ियों को पीछे कर सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दिग्गज सुनील गावस्कर के नाम है। उन्होंने विंडीज के खिलाफ 27 मैचों में 2749 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक शामिल हैं। 

भारत के लिए खेले तीनों फॉर्मेट 

विराट कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। ऐसे में वह वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। कोहली भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारत के लिए 105 टेस्ट, 274 वनडे और 115 टी20 मैच खेले हैं। 

भारतीय टीम खेलेगी इतने मैच 

वेस्टइंडीज टूर पर भारतीय टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे और टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। दोनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा संभालेंगे। वहीं, अभी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा नहीं की गई है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल