1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: भारत के खिलाफ 3-0 से टी20 सीरीज गंवाने के बाद छलका वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड का दर्द

IND vs WI: भारत के खिलाफ 3-0 से टी20 सीरीज गंवाने के बाद छलका वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड का दर्द

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 20, 2022 11:30 pm IST,  Updated : Feb 20, 2022 11:30 pm IST

भारत के खिलाफ तीसरे टी20 में मिली करारी हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए बताया कि उनकी टीम से मैच में कहां चूक हुई।

IND vs WI, India vs West Indies, Kieron Pollard's, IND vs WI 3rd ODI, IND vs WI cricket, sports, cri- India TV Hindi
Kieron Pollard Image Source : GETTY

भारत के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी वेस्टइंडीज को 17 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस करीबी हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए बताया कि उनकी टीम से मैच में कहां चूक हुई। मुकाबले के बाद पोलार्ड ने टीम की गेंदबाजी को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।

पोलार्ड ने कहा, '' मैच में हम शुरू के 15 ओवरों तक अच्छी स्थिति में थे लेकिन आखिरी के पांच ओवरों में हमने बहुत रन दिए। बल्ले के साथ भी हम एक समय अच्छी स्थिति में थे। निकोलस ने अपनी निरंतरता दिखाई, रोवमन पॉवेल ने सफेद गेंद की टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश की।''

यह भी पढ़ें- IND vs WI : टीम इंडिया ने 17 रन से जीता मैच, वेस्टइंडीज का सफाया

उन्होंने कहा,  ''टी20 सीरीज में हमने अच्छा खेल दिखाया, भले ही हम जीत नहीं पाए। यह सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी अपने पैर जमा रहे हैं। हमारे पास टी20 विश्व कप में अनुभव था लेकिन हम कुछ खास नहीं कर पाए। इन खिलाड़ियों को इन मुकाबलों से अनुभव मिलेगा और वह भविष्य के लिए तैयार होंगे।''

आपको बता दें कि आखिरी मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3-0 से सीरीज अपने नाम किया। मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के तूफानी अर्धशतक से निर्धारित 20 ओवरों के खेल में 184 रन का स्कोर खड़ा किया।

यह भी पढ़ें- IND vs WI : ईशान और रुतुराज करेंगे ओपनिंग, टीम इंडिया में इस ​धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री

वहीं भारत के द्वारा के दिए गए 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 167 रन ही बना ही सकी। वेस्टइंडीज की तरफ से निकोलस पूरन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पूरन ने 47 गेंद में 61 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने भी बल्लेबाजी में अपना हाथ खोला और उन्होंने 21 गेंद में 3 छक्के और एक चौके की मदद 29 रनों की पारी खेली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल