IND vs ZIM 1st ODI HIGHLIGHTS: भारत ने सीरीज के पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से करारी शिकस्त दे दी। मेजबानों ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 190 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में टीम इ्ंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 30.5 ओवर में लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। भारतीय सलामी जोड़ी ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। शिखर धवन ने नाबाद 81 रन और शुभमन गिल ने 82 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट चटकाए।