India vs Zimbabwe 5th T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांचवां टी20 मैच हरारे के मैदान पर खेला गया। मैच में जिब्बावे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को जीतने के लिए 168 रनों का टारगेट दिया है। जिसे जिम्बाब्वे की टीम हासिल नहीं कर पाई और 125 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन ने 58 रन बनाए। इसके अलावा मुकेश कुमार ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए हैं। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही है।
IND vs ZIM के बीच पांचवें मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।