1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ZIM ODI LIVE Streaming : किस चैनल पर आएंगे लाइव मैच, नोट कीजिए तारीख और समय

IND vs ZIM ODI LIVE Streaming : किस चैनल पर आएंगे लाइव मैच, नोट कीजिए तारीख और समय

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 04, 2022 05:59 pm IST,  Updated : Aug 04, 2022 05:59 pm IST

IND vs ZIM ODI LIVE Streaming : जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। वैसे भी टीम इंडिया का अगला मिशन एशिया कप 2022 और टी20 विश्व कप 2022 है।

Shikhar Dhawan and Shubman Gill- India TV Hindi
Shikhar Dhawan and Shubman Gill Image Source : PTI

Highlights

  • भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वन डे मैचों की सीरीज खेली जानी है
  • सीरीज के लिए शिखर धवन बने हैं कप्तान, कई बड़े खिलाड़ी रेस्ट पर
  • तीन मैचों की वन डे सीरीज का पहला मैच 18 को, 22 को सीरीज खत्म

IND vs ZIM ODI LIVE Streaming : टीम इंडिया अभी वेस्टइंडीज के दौरे पर है, पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीन मैच हो चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 2-1 से लीड बना ली है। बचे हुए दो मैच फ्लोरिडा में होंगे, जो छह और सात अगस्त को खेले जाएंगे। इसके बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी। टीम इंडिया लंबे अर्से बाद जिम्बाब्वे के दौरे पर जा रही है। वहां तीन वन डे मैच खेले जाएंगे। हालांकि इस सीरीज में भी भारत के कई बड़े और दिग्गज खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है। एक बार फिर शिखर धवन को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। 

वन डे मैचों पर नहीं है टीम इंडिया का बहुत ज्यादा फोकस 

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। वैसे भी टीम इंडिया का अगला मिशन एशिया कप 2022 और टी20 विश्व कप 2022 है। वन डे का कोई बड़ा टूर्नामेंट अभी नहीं है, इसलिए वन डे पर खिलाड़ियों का बहुत ज्यादा फोकस नहीं है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 63 एक दिवसीय मैच खेले गए हैं, इसमें 51 मैच भारत ने जीते हैं और 10 मैचों में जिम्बाब्वे को कामयाबी मिली है। वहीं अगर जिम्बाब्वे में खेले गए मैचों की बात करें तो जिम्बाब्वे की जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच 19 मैच हुए हैं, इसमें से 23 टीम इंडिया ने और चार मैच जिम्बाब्वे ने जीते हैं। 

दोपहर 12ः45 बजे शुरू होंगे वन डे मैच 
जहां तक इन वन डे मैचों की टाइमिंग की बात है तो तीन वन डे मैच 18 अगस्त, 20 और 22 अगस्त को खेले जाएंगे। सभी मैच भारतीय समय के अनुसार 12ः45 बजे शुरू होंगे। जो देर रात तक चलेंगे। वन डे मैच करीब आठ घंटे चलता है, ऐसे में ये मैच करीब साढ़े आठ से नौ बजे तक चल सकते हैं। वहीं मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो इस सीरीज को लाइव दिखाने के राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। सोनी के खेल चैनल पर आप इन्हें लाइव देख सकते हैं, साथ ही अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो सोनी लिव एप पर इसे देखा जा सकता है। 

जिम्बाब्वे  सीरीज के लिए टीम इंडिया 

शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, ईशान किशन, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल