1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND Vs ZIM : टीम इंडिया करेगी जिम्बाब्वे का दौरा, जानिए कौन बनेगा कप्तान, देखिए पूरा शेड्यूल

IND Vs ZIM : टीम इंडिया करेगी जिम्बाब्वे का दौरा, जानिए कौन बनेगा कप्तान, देखिए पूरा शेड्यूल

 Published : Jul 20, 2022 05:35 pm IST,  Updated : Jul 20, 2022 05:35 pm IST

IND Vs ZIM : भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी, जो छह साल में उस देश का उसका पहला दौरा होगा।

KL Rahul- India TV Hindi
KL Rahul Image Source : PTI

Highlights

  • टीम इंडिया तीन वन डे मैचों के लिए करेगी जिम्बाब्वे का दौरा
  • टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी कर सकते हैं इस सीरीज के लिए आराम
  • केएल राहुल को सौंपी जा सकती है कप्तानी, विराट कोहली की वापसी

IND Vs ZIM : भारतीय टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के दौरे पर है। टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वन डे सीरीज और उसके बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए कई भारतीय खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है। वन डे सीरीज की कप्तानी शिखर धवन कर रहे हैं, वहीं टी20 में रोहित शर्मा की बतौर कप्तानी वापसी करेंगे। इस बीच टीम इंडिया की एक और सीरीज का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर जाने वाली है। इस बीच खबर ये भी है कि इस सीरीज के लिए बड़े खिलाड़ी शायद फिर आराम करें और कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी जा सकती है। वहीं खबरें इस तरह की भी आ रही हैं कि ब्रेक के बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली भी इससे वापसी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा। 

टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे सीरीज का ये होगा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी, जो छह साल में उस देश का उसका पहला दौरा होगा। तीन वनडे मैच 18, 20 और 22 अगस्त को हरारे में खेले जाएंगे। केएल राहुल टीम की कप्तानी कर सकते हैं। यह सीरीज आईसीसी पुरुष विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है। कुल 13 टीमों के टूर्नामेंट में अगले साल भारत में होने 50 ओवरों के विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफिकेशन का मुख्य जरिया है। जिम्बाब्वे इस समय 13 टीमों में 12वें स्थान पर है। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2016 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने तीन टी20 और तीन वनडे खेले थे। शिखर धवन की कप्तानी में भारत की युवा टीम सात अगस्त से वेस्टइंडीज में तीन वनडे और तीन टी20 खेलेगी। भारत के खिलाफ सीरीज से पहले जिम्बाब्वे टीम 30 जुलाई से बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 खेलेगी। 

एशिया कप 2022 से पहले भारतीय टीम खेलेगी एक और सीरीज
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के बाद ही एशिया कप 2022 का भी आयोजन होना है। इस साल का एशिया कप टी20 फॉर्मेट पर खेला जाएगा। इसकी मेजबानी अभी तक श्रीलंका के पास थी, लेकिन वहां हालात ठीक नहीं हैं, इसलिए हो सकता है कि एशिया कप का आयोजन यूएई में हो। हालांकि अभी इसका ऐलान नहीं किया गया है। वहीं माना ये भी जा रहा है कि इसका पूरा शेड्यूल संभवत: ​22 जुलाई को आ जाएगा। शेड्यूल अभी सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा। ये हाईवोल्टेज मैच होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार मुकाबला टी20 विश्व कप 2021 में हुआ था, उसके बाद से ये दोनों टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। 

(PTI inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल