1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs WI-W: स्मृति मंधाना शतक से चूकीं, फिर भी बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND-W vs WI-W: स्मृति मंधाना शतक से चूकीं, फिर भी बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Dec 22, 2024 05:28 pm IST,  Updated : Dec 22, 2024 07:41 pm IST

IND-W vs WI-W: भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में 91 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस पारी के साथ ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Smriti Mandhana- India TV Hindi
स्मृति मंधाना Image Source : GETTY / INDIA TV

IND-W vs WI-W: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 314 रन बनाए। टीम इंडिया की शानदार बल्लेबाजी के पीछे स्मृति मंधाना का योगदान काफी शानदार रहा है। उन्होंने इस मुकाबले में 91 रनों की पारी खेली। जिसके कारण भारतीय टीम इस मैच में इस विशाल स्कोर तक पहुंच सकी। मंधाना ने पहले विकेट के लिए प्रतिका रावत के साथ 110 रन और दूसरे विकेट के लिए हरलीन देओल के साथ 50 रनों की साझेदारी की। इस मैच वह शतक बनाने से चूक गई। वह भले ही इस मुकाबले में शतक ना बना सकी हो, लेकिन उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

स्मृति ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आए दिन कुछ ना कुछ रिकॉर्ड बना रही हैं। इसी बीच उन्होंने पहले वनडे मैच के दौरान एक रिकॉर्ड बनाया है। वह महिलाओं के इंटरनेशनल मैच के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने साल 2024 में 1602 रन बना लिए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट के नाम था। उन्होंने भी इसी साल यह रिकॉर्ड बनाया था। उनके नाम साल 2024 में कुल 1593 रन दर्ज हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि महिला इंटरनेशनल क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन किस खिलाड़ी ने बनाए हैं। 

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

  1. स्मृति मंधाना - 1602 रन (साल 2024)
  2. लौरा वोल्वार्ड्ट - 1593 रन (साल 2024)
  3. नेट सेवियर ब्रंट - 1346 रन (साल 2022)
  4. स्मृति मंधाना - 1291 रन (साल 2018)
  5. स्मृति मंधाना - 1290 रन (साल 2022)

शानदार फॉर्म में हैं स्मृति मंधाना

भारतीय स्टार स्मृति मंधाना काफी शानदार फॉर्म में लौट गई हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए खेले गए पिछले पांच मैचों में कमाल की बल्लेबाजी की है। जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक भी शामिल है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में 105 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने पहले टी20 में 54 रन, दूसरे टी20 में 62 रन और तीसरे टी20 में 77 रन बनाए। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में मंधाना ने 91 रनों की पारी खेली। वह अपने इस फॉर्म को लंबे समय तक जारी रखती हैं तो टीम इंडिया के लिए यह अच्छे संकेत होंगे।

यह भी पढ़ें

Champions Trophy 2025 और भारत दौरे के लिए टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका

रोहित शर्मा की चोट पर आकाश दीप ने दिया नया अपडेट, प्रैक्टिस सेशन में हुए थे चोटिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल