1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंडिया ए ने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में श्रीलंका ए को हराया, टीम इंडिया की जीत में चमके बरार और सुदर्शन

इंडिया ए ने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में श्रीलंका ए को हराया, टीम इंडिया की जीत में चमके बरार और सुदर्शन

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 05, 2026 03:12 pm IST,  Updated : Jul 05, 2026 03:37 pm IST

इंडिया ए की टीम ने श्रीलंका में दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच में उन्होंने श्रीलंका ए को 10 विकेट से हराकर सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया है।

India A vs Sri Lanka A- India TV Hindi
इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए Image Source : PTI

इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए के बीच दो अनौपचारिक टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गॉल में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया 10 विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। इसके साथ ही सीरीज भी उन्होंने 1-0 से अपने नाम कर लिया। मैच में 543 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित कर टीम इंडिया ने मेजबानों पर 177 रनों की लीड हासिल की। सारांश जैन 70 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी पारी में श्रीलंका ने 209 रन बनाकर टीम इंडिया के सामने 33 रन का टारगेट रखा, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से हासिल कर लिया। दूसरी पारी में साई सुदर्शन 25 रन बनाकर नाबाद रहे।

टीम इंडिया के लिए साई सुदर्शन ने शतक लगाया

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने श्रीलंका पर 175 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। सारांश जैन इस मैच में 70 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे दिन के अंत तक भारत का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 541 रन था। इस स्कोर तक पहुंचाने में साई सुदर्शन का अहम रोल रहा है। उन्होंने बैक टू बैक दूसरे टेस्ट में शतक जड़ते हुए 168 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं देवदत्त पडिक्कल 94 रन बनाकर आउट हुए। वह शतक लगाने से चूक गए। भारत के लिए इनके अलावा कप्तान ध्रुव जुरेल ने भी शतक जड़ते हुए 53 रनों की पारी खेली। इसके बाद गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को दूसरी पारी में 209 रन पर ऑलआउट कर दिया। गुरनूर बरार ने दूसरी पारी में 6 विकेट अपने नाम किए। वहीं पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट निकाले थे। इस तरह उन्होंने इस मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किए।

पहली पारी में श्रीलंका ने बनाए 366 रन

बात श्रीलंकाई पारी की की करें तो, भारत ए ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया था। श्रीलंका ए ने अपनी पहली पारी में 366 रन बोर्ड पर लगाए। कप्तान सहन अराचिगे ने शानदार शतक जड़ते हुए 127 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के लिए पहली पारी में अंजला बंदारा ने 42 और नुवानिदु फर्नांडो ने 44 रन का योगदान दिया। उनकी इस पारी के दम पर ही श्रीलंका ए इस स्कोर तक पहुंच पाया। 

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया डेब्यू की खबर सबसे पहले किसे सुनाई? BCCI ने शेयर किया दिल छू लेने वाला VIDEO

ईशान किशन ने खोली टीम इंडिया की हार की पोल, बोले- अगर जीतना है, तो मिडिल ओवर्स में बनाने होंगे ज्यादा रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल