1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-A vs UAE: भारत ने यूएई को धमाकेदार अंदाज में चटाई धूल, 2 प्लेयर्स के आगे नहीं टिकी विरोधी टीम

IND-A vs UAE: भारत ने यूएई को धमाकेदार अंदाज में चटाई धूल, 2 प्लेयर्स के आगे नहीं टिकी विरोधी टीम

 Published : Nov 14, 2025 09:27 pm IST,  Updated : Nov 14, 2025 09:32 pm IST

यूएई के खिलाफ मैच में भारतीय-ए की टीम की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और जितेश शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों के आगे यूएई की टीम का कोई दांव नहीं चल पाया।

jitesh sharma- India TV Hindi
जितेश शर्मा Image Source : AP

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय-ए की टीम ने यूएई को धमाकेदार अंदाज में 143 रनों से हरा दिया और टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। भारतीय-ए की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 297 रन बनाए। इसके बाद यूएई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में सिर्फ 149 रनों पर सिमट गई।

वैभव सूर्यवंशी ने लगाया दमदार शतक

भारतीय-ए की टीम के कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और जितेश शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। वैभव ने 42 गेंदों में 144 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 15 छक्के लगाए। उनके अलावा जितेश शर्मा ने 32 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के जड़े। नमन धीर ने 34 रनों का योगदान दिया। नेहाल वढेरा ने 14 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय-ए की टीम 297 रनों का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। यूएई की टीम के गेंदबाज अच्छा नहीं कर पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। यूएई के लिए मुहम्मद फराजुद्दीन, आर्यन खान, मुहम्मद इरफान ने एक-एक विकेट चटकाया।

गुरजपनीत ने हासिल किए सबसे ज्यादा तीन विकेट

भारत के खिलाफ यूएई की तरफ से शोएब खान ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सैयद हैदर ने 20 रन और मुहम्मद इरफान ने 26 रन बनाए। बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और खास कमाल नहीं दिखा पाए। इसी वजह से टीम 149 रनों पर सिमट गई। भारतीय-ए की टीम के लिए गुरजपनीत ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। हर्ष दुबे के खाते में दो विकेट गए। रमनदीप सिंह और यश ठाकुर के खाते में एक-एक विकेट गया। इन बॉलर्स के आगे यूएई के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और भारतीय-ए की टीम ने बड़ी जीत दर्ज कर ली। 

यह भी पढ़ें:

259 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करके जितेश ने इस बॉलर की उधेड़ी बखिया, एक ओवर में बना डाले इतने रन

सालों बाद भारत की धरती पर हुआ ऐसा करिश्मा, सुनहरे अक्षरों में दर्ज हुआ बुमराह का नाम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल