India A vs Australia A Day 3 Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीम के बीच में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर कंगारू टीम की स्थिति मजबूत थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई-ए टीम की पहली पारी 420 रनों के स्कोर पर जाकर सिमटी। वहीं इसके जवाब में भारतीय-ए टीम की तरफ से काफी खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें पहली पारी 194 रनों के स्कोर पर सिमटने से ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली पारी के आधार पर 200 से अधिक रनों की बढ़त हासिल हो गई।
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 185 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम ने अब दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 74 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। वहीं साई सुदर्शन ने 44 रन बनाए हैं। एन जगदीशन ने 36 रनों की पारी खेली है। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत नजर आ रही है और वह टारगेट चेज करने की स्थिति में है।
यहां पर देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग
भारत-ए: एन जगदीसन, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, मानव सुथार।
ऑस्ट्रेलिया-ए: सैम कोनस्टास, कैंपबेल केलावे, नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), ओलिवर पीक, कूपर कोनोली, जोश फिलिप (विकेटकीपर), जैक एडवर्ड्स, विल सदरलैंड, कोरी रोचिसिओली, टॉड मर्फी, हेनरी थॉर्नटन।